विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Politics: अकाली दल और बीजेपी को बड़ा झटका, मोगा में आप में शामिल हुए कई नेता

Updated: Tue, 09 Apr 2024 08:38 PM (IST)

शिरोमणी अकाली दल बादल के सीनियर नेता रहे और पूर्व पार्षद प्रेम चंद चक्की वाला ने चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। वो संजीत सिंह सन्नी को हल ...और पढ़ें

अकाली दल और बीजेपी को बड़ा झटका, मोगा में आप में शामिल हुए कई नेता।
अकाली दल और बीजेपी को बड़ा झटका, मोगा में आप में शामिल हुए कई नेता।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को बड़ा झटका दिया, जब कई नेता लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल हो गए। मोगा से अकाली दल के शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद अपने कैडर के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह मोगा में छह बार नगर निगम पार्षद और अकाली दल के जिला अध्यक्ष (शहरी) थे।

ये भी हुए शामिल

उनके साथ संजीव कुमार नरूला (जनरल सेक्रेटरी पंजाब अकाली दल), जलोर सिंह गिल (उपाध्यक्ष जिला मोगा अकाली दल), राजवीर सिंह अरोड़ा (उपाध्यक्ष जिला मोगा अकाली दल), मनोहर लाल (उपाध्यक्ष मोगा अकाली दल) और कमलदीप बहल (अकाली दल) भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

सीएम मान ने सभी नेताओं का किया सम्मान

भाजपा के हलका प्रभारी बाघापुराना और भाजपा पंजाब के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरमिंदरजीत सिंह बब्लू भी राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप पंजाब अध्यक्ष भगवंत सिंह मान ने सभी नेताओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनके आने से फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस भी इस मौके पर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Patiala Crime: सरकारी कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

ये भी पढ़ें: Punjab News: GSPL को कथित रूप से रोकने वालों के खिलाफ कंपनी पहुंची हाईकोर्ट, पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस