Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नगर निगम चुनाव से पहले जालंधर में कांग्रेस को झटका, CM मान की अध्यक्षता में 10 पार्षदों ने थामा AAP का हाथ

    By Himani SharmaEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 11:08 AM (GMT+05:30)

    Municipal Corporation Elections 2023 आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के 10 पार्षद आप में शामिल होने जा हरे हैं। यह सुबह चंडी ...और पढ़ें

    नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
    नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

    HighLights

    1. सभी पार्षद चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल कराया।
    2. आप में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे पार्षदों में से जालंधर नॉर्थ और जालंधर सेंटर की गिनती अधिक है।
    3. पंजाब सरकार ने नगर निगम चुनाव कराने के लिए 15 नवंबर का दिन चुना है।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) से पहले कांग्रेस को जालंधर में बड़ा झटका दिया है। करीब 10 निवर्तमान पार्षदों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है।

    जालंधर के कांग्रेस के निर्वतमान पार्षदों को मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद सुशील रिंकू और विधायक रमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। पूर्व मेयर जगदीश राजा भी चंडीगढ़ में ही बताया जा रहे हैं और उनके भी आप पार्टी में शामिल होने की चर्चा है। आप में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे पार्षदों में से जालंधर नॉर्थ और जालंधर सेंटर की गिनती अधिक है।

    इस दिन होंगे नगर निगम चुनाव

    बता दें, पंजाब सरकार ने बड़े नगर निगम जैसे जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, फगवाड़ा व पटियाला में नगर निगम चुनाव कराने के लिए 15 नवंबर का दिन चुना है। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पांच निगमों के चुनाव की तैयारी का काम भी शुरू हो गया है। स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव कराने को लेकर राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक पत्र भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने पांच बड़े नगर निगमों के चुनाव की तारीख का किया एलान, 15 नवंबर को होगी वोटिंग; EC को लिखा पत्र

    नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया

    पंजाब सरकार को ही नगर निगम चुनाव की तारीख को तय करना था। वहीं राज्य की 39 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव और 27 नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव का भी नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है और यहां भी 15 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे।

    खबरें और भी