विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raj Kumar Chabbewal: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, राज कुमार चब्बेवाल का पार्टी से इस्तीफा; AAP में हुए शामिल

Published: Fri, 15 Mar 2024 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2024 02:39 PM (IST)

Raj Kumar Chabbewal Resigns पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ झटका लगा है। डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस पार्टी ...और पढ़ें

राज कुमार चब्बेवाल ने विधायक पद से दिया इस्‍तीफा
राज कुमार चब्बेवाल ने विधायक पद से दिया इस्‍तीफा

डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। Raj Kumar Chabbewal Resigns: पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्‍य के कांग्रेस विधायक डॉ. राजकुमार चब्‍बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है। वहीं चब्‍बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

डॉ. राजकुमार चब्‍बेवाल होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं और अभी पिछले हफ्ते ही उनकी विधानसभा में मुख्यमंत्री के साथ झड़प भी हो गई थी। वह मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेसी विधायकों को सांगली डालकर बांधने वाली टिप्पणी से क्षुब्ध थे और अगले दिन खुद भी सांगली लेकर विधानसभा पहुंचे थे।

2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

54 वर्षीय चब्बेवाल होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। अब ऐसी अटकलें हैं कि आम आदमी पार्टी चब्बेवाल को होशियारपुर से ही चुनाव लड़वा सकती है। इन्होंने अलग से एक पत्र लिखकर कांग्रेस की प्राइमरी सदस्यता से भी नाता तोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रधान को भेज दिया है। बता दें अभी तक उन्‍होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है।

पंजाब के दोआबा क्षेत्र से आने वाले प्रमुख दलित नेता ने कांग्रेस के टिकट पर होशियारपुर से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि भाजपा के सोम प्रकाश ने उन्‍हें मात दे दी थी। वहीं बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी हाल ही में आप में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 'अमृतसर सीट जीतकर मान और केजरीवाल को देना है तोहफा', गोल्‍डन टेंपल पहुंचे आप प्रत्‍याशी धालीवाल

डॉ चब्बेवाल ने कहा कि वह आप की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए है। विधान सभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों के पैर में बेड़ियां डालने के लिए जंजीर लेकर जाने वाले चब्बेवाल ने कांग्रेस को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। अलबत्ता उन्होंने यह जरूर कहा कि विपक्ष में रहते हुए वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे थे। चब्बेवाल के कांग्रेस जाने के बाद अब विधान सभा में कांग्रेस की संख्या 17 रह गई है। जबकि 1 विधायक अबोहर के संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने सस्पेंड किया हुआ है।

वहीं, डॉ चब्बेवाल का पार्टी में स्वागत करते हुए वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि आप की नीतियों से प्रभावित होकर चब्बेवाल के विधायक पार्टी में आए है। इनके पार्टी में आने से इस बात का पता चलता है कि आप जमीनी स्तर पर कितना मजबूत है। इन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। 

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा चब्बेवाल भले ही सरकार में थे या विपक्ष में वह हमेशा ही तथ्यों पर बात करते है। इनके आने से केवल चब्बेवाल नहीं दोआबा में आप को मजबूती मिलेगी। आने वाले दिनों में और लोग भी आप में आएंगे। वहीं, डा. चब्बेवाल ने कहा वह 12 साल कांग्रेस में रहे। चब्बेवाल ने 45 साल बाद कांग्रेस जीती थी। आप की शिक्षा और हैल्थ को लेकर जो नीतियां है उससे मैं प्रभावित हूं। पहले बिजली फ्री 200 यूनिट मिलती थी अब 300 यूनिट हर महीने। महिला सशक्तिकरण पर पार्टी काम कर रही है। मैं दो साल से सरकार को काम करके हुए देख रहा है। पहली बार हुआ जब एडवोकेट जनरल के आफिस में ला आफिसर 58 पोस्टें रिजर्व कोटे से भरी गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।