Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics News: पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, लुधियाना से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कड़वल ने थामा BJP का दामन

    By Rohit KumarEdited By: Himani Sharma
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 03:49 PM (IST)

    Punjab Politics News लुधियाना से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कमलजीत सिंह कड़वल भाजपा में शामिल हो गए हैं। कड़वल के अलावा बलजिंदर सिंह काहलो गुरप्रीत सिं ...और पढ़ें

    लुधियाना से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कड़वल ने थामा BJP का दामन
    लुधियाना से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कड़वल ने थामा BJP का दामन

    HighLights

    1. कड़वल के अलावा कई नेताओं ने भाजपा का हाथ थाम लिया है।
    2. भाजपा में शामिल इन लोगों का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के आत्म नगर से सिरमजीत सिंह बैंस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कमलजीत सिंह कड़वल भाजपा में शामिल हो गए। कड़वल के अलावा बलजिंदर सिंह काहलो, गुरप्रीत सिंह गोपी, सुखदेव सिंह शेरा, रंजीत उबी, परमिंदर सिंह रिंकू, मनदीप जिंदल, जसप्रीत जस्सी, पूजा शर्मा और नीतिन ने भी भाजपा को दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल इन लोगों का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

    भाजपा के विकास कार्यों को देख नेता हो रहे शामिल

    इस दौरान भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी ने कहा कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने से यह साफ हो गया है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और देश में जो समस्याएं हैं, चाहे वह धारा 370 हो, उन पर अपनी मुहर लगा रही है। राम मंदिर से लेकर जो भी वायदे किए गए वह पूरे किये हैं। इसलिए लोग भाजपा के विकास कार्यों के बजाय हमें वोट दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: सिख समुदाय पर टिप्पणी का मामला: नफरती भाषण देने के आरोपित नेता की जमानत खारिज, HC बोला- 1984 के दंगों की याद दिला दी

    भाजपा पंजाब से अच्छी सीटें लाएगी- रूपाणी

    रूपाणी ने कहा कि हम पंजाब में लगातार मजबूत हो रहे हैं और हमें उम्मीद है कि आने वाले चुनाव में भाजपा पंजाब से अच्छी सीटें लाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार गरीबों और किसानों के लिए बनाई गई केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में लगातार पिछड़ रही है।

    भाजपा अकाली दल गठबंधन पर रूपाणी ने कहा कि हम पंजाब में अकेले आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन चुनाव के समय गठबंधन काम करेगा तो सबको बता दिया जाएगा, लेकिन अभी ऐसी कोई बात नहीं है। रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस से कई लोग भाजपा में शामिल हुए हैं और जो अच्छे लोग कांग्रेस से भाजपा में आ रहे हैं हम उनका स्वागत करते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पंजाब में नशा बना बड़ा राजनीतिक मुद्दा, ड्रग्स तस्करी रोकने को मान सरकार ने केंद्र से कभी नहीं मांगी वित्तीय सहायता

    किसानों की सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी

    रुपाणी ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की चिंता है और किसानों की सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी। इस मौके पर उनके साथ मौजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा की जीत से विरोधी बहुत परेशान हैं। जो हमें छोड़कर चले गए वो आज खुद को कोस रहे हैं। केंद्र की जो योजनाएं है उन्हें पंजाब में जन जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि वह इन लाभ ले सके। अभी तक योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।