विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: बिश्नोई गिरोह के गुर्गे पंजाब में कर रहे अवैध हथियारों की सप्लाई, पकड़े गए आरोपी कर सकते और कई बड़े खुलासे

Published: Sat, 27 Apr 2024 11:04 AM (IST)

एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पंजाब पुलिस ...और पढ़ें

बिश्नोई गैंग के गुर्गे पंजाब में कर रहे अवैध हथियारों की सप्लाई (सांकेतिक)।
बिश्नोई गैंग के गुर्गे पंजाब में कर रहे अवैध हथियारों की सप्लाई (सांकेतिक)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुंबई पुलिस व केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पंजाब पुलिस के साथ इनपुट साझा किए गए है कि बिश्नोई गिरोह के गुर्गे पंजाब में सक्रिय है, जोकि हथियारों को सप्लाई करने का काम कर रहे है। सलमान खान के घर फायरिंग करने के मामले में हथियार सप्लाई करने वाले पंजाब से गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है।

उधर गिरोहस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद अनमोल के खिलाफ जारी किया गया यह दूसरा लुकआउट नोटिस है। अनमोल ही सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में मास्टरमांइड था।

अबोहर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

ध्यान रहे कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में दो युवकों को मुंबई पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया था। लेकिन इसकी जानकारी पंजाब पुलिस को नहीं दी थी। दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच केंद्र से वारंट लेकर आई थी। इस लिए पंजाब पुलिस को जानकारी नहीं दी। जिन युवकों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपित पंजाब के अबोहर के रहने वाले है।

ये भी पढ़ें: Kisan Andolan 2024: पंजाब में 10वें दिन भी रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना जारी, इन ट्रेनों में सफर करने से बचें

पंजाब पुलिस आरोपितों से करेगी पूछताछ

इस मामले में कुछ इनपुट साझा किए गए हैं कि पंजाब में अनमोल के कुछ स्लीपर सेल सक्रिय है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है, जिनके निशाने पर कुछ गायक है। जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया गया उन्होंने गोलियां चलाने वालों को दो पिस्टल और 38 जिंदा कारतूस मुहैया करवाए थे। दोनों वैपन को चलाने की टेस्टिंग भी पंजाब में की गई थी। अब पंजाब पुलिस इस मामले में जेल में बंद कुछ गिरोहस्टरों व मुंबई पुलिस की ओर से शेयर किए गए इनपुट के आधार पर आरोपितों से पूछताछ करेगी। दोनों आरोपितों को जालंधर पुलिस भी ट्रांजिक्ट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather Updates: पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, गेहूं किसानों की बढ़ी टेंशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।