विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लोकतंत्र की आवाज उठाने की होड़ में कांग्रेस कर रही भ्रष्टाचार का समर्थन', सुनील जाखड़ ने भगवंत मान के मंच साझा पर कसा तंज

Published: Sun, 31 Mar 2024 09:22 PM (IST)

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भगवंत मान की धमकियां और खेहरा जैसे नेता की गिरफ्तारी का समर्थन किया है। ये ...और पढ़ें

सुनील जाखड़ ने भगवंत मान के मंच साझा पर कसा तंज (फाइल फोटो)।
सुनील जाखड़ ने भगवंत मान के मंच साझा पर कसा तंज (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दिल्ली में पंजाब सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में मंच साझा किया। इसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की आवाज उठाने की होड़ में भ्रष्टाचार का समर्थन किया है,

भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दिल्ली में मंच सांझा करके पंजाब के नेताओं का अपमान और उनकी गिरफ्तारियों को सही साबित करके कार्यकर्ताओं को अपमान किया है। जाखड़ ने कहा कांग्रेस ने लोकतंत्र की आवाज उठाने की होड़ में भ्रष्टाचार का समर्थन किया है। क्योंकि कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को नहीं बल्कि उसकी टाइमिंग पर सवाल खड़े किए है।

जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने केजरीवाल के पक्ष में दिल्ली के रामलीला मैदान में राजनीतिक मंच सजाने से पहले एक बार भी नहीं सोचा कि केजरीवाल का भ्रष्टाचार पूरे देश के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक सुखपाल खेहरा वास्तव में दया के पात्र हैं क्योंकि उन्हें भगवंत मान के प्रतिशोध के कारण जेल की सजा भुगतनी पड़ी। आज उसी मुख्यमंत्री के साथ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे मंच साझा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: दो अप्रैल को लुधियाना आएंगे रवनीत सिंह बिट्टू, रोड शो के जरिए करेंगे शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस ने विपक्ष के नेता के साथ बदसलूकी पर लगा दी मुहर

यही नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे तो भगवंत मान से एक साथ मिलकर चलने की अपील भी कर रहे है। ऐसा करके कांग्रेस ने अपने विपक्ष के नेता के साथ हुई बदसलूकी, पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों की गिरफ्तारी पर भी सही होने की मोहर लगा दी है। जबकि भगवंत मान ने इन नेताओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है। कांग्रेस नेतृत्व ने आज स्वीकार कर लिया है कि उनके अपने नेता भ्रष्ट हैं और केवल भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल ही साफ सुथरे हैं।

ईडी के समन को लेकर सुनील जाखड़ ने कही ये बात

सुनील जाखड़ ने कहा कि ईडी को केजरीवाल के खिलाफ तभी कार्रवाई करनी चाहिए थी जब वह पहले समन पर नहीं आए थे। अगर ईडी ने ऐसा किया होता तो आज विपक्ष को उनकी गिरफ्तारी के समय पर सवाल खड़ा करने का मौका नहीं मिलता।

जाखड़ ने कहा, विपक्ष के नेता गिरफ्तारी पर सवाल नहीं उठा रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि केजरीवाल ने आबकारी नीति के माध्यम से भ्रष्टाचार की साजिश रची है, वे केवल गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठा रहे हैं, जो ईडी द्वारा तब लागू किया गया है जब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के किसी भी मुख्यमंत्री को कोई राहत देने से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें: Punjab Crime: नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 4.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।