Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Candidates List: पंजाब में उम्मीदवार उतारने की तैयारी में भाजपा, 13 सीटों के लिए 40 नाम शॉर्टलिस्ट; जल्द होगा एलान

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 11:45 PM (IST)

    BJP Candidates List भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार की सुबह चुनाव कमेटी का गठन किया। इसके कुछ घंटे बाद ही दिल्ली में चुनाव कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प ...और पढ़ें

    भाजपा ने 13 सीटों के लिए 40 नाम शॉर्टलिस्ट
    भाजपा ने 13 सीटों के लिए 40 नाम शॉर्टलिस्ट

    HighLights

    1. पंजाब में भाजपा जल्द नामों की घोषणा करेगी
    2. पंजाब की 13 लोक सभा सीटों के लिए 40 नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है
    3. भाजपा के पास 231 नाम आए थे

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की 13 लोक सभा सीटों के लिए 40 नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। पार्टी अब इन नामों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी। जिसके बाद केंद्रीय कमेटी इस पर विचार करेगी। अहम बात यह है कि भाजपा ने वीरवार सुबह की चुनाव कमेटी का गठन किया। इसके कुछ घंटे बाद ही दिल्ली में चुनाव कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को छोड़ कर बाकी के लगभग सारे सदस्य मौजूद थे।

    भाजपा के पास आए 231 नाम

    जानकारी के अनुसार भाजपा (Lok Sabha Election 2024) के पास 231 नाम आए थे। जोकि पार्टी के लोक सभा इंचार्जों ने भेजा था। चुनाव कमेटी ने इन नामों को शार्ट लिस्ट कर 40 नाम तय किए है। कई सीटों पर चार नाम का भी पैनल तैयार किया गया है। जबकि कई सीटों पर 2 नामों का भी पैनल तैयार किया गया है। अहम पहलू यह है कि पार्टी ने 13 लोक सभा सीटों पर नाम तय किए है। जबकि संभावना जताई जा रही है कि भाजपा का जल्द ही शिरोमणि अकाली दल के साथ समझौता हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: क्‍या BJP के साथ गठबंधन करेगा SAD, सुखबीर बादल ने पंजाब की इतनी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

    पार्टी 13 सीटों पर करेगी नाम अनाउंस

    बता दें कि प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी सभी 13 सीटों पर अपनी तैयारी करेगी। शिअद के साथ समझौता करना है या नहीं इसका फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 13 लोक सभा क्षेत्रों से आए संभावित प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए है।

    अगर शिअद के साथ समझौता होता है तो भाजपा अपने हिस्से में आई सीटों पर काम करेगी और बाकी के सीटों को छोड़ देगी। चूंकि अभी समझौता नहीं हुआ है इसलिए पार्टी सभी सीटों पर ही काम कर रही है।

    खबरें और भी

    भाजपा की बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह उपस्थित नहीं थे। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह बैठक में शामिल नहीं हुए। कैप्टन अपनी पत्नी परनीत कौर के भाजपा ज्वाइन करने के मौके पर भी उपस्थित नहीं थी। हालांकि उनकी बेटी जय इंदर कौर इस बैठक में जरूर उपस्थित थी।

    यह भी पढ़ें- Karamjit Anmol: पंजाब का यह सिंगर अब लड़ेगा लोकसभा चुनाव, CM मान से है खास रिश्ता; AAP ने इस सीट से दिया टिकट