विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: 'जो खुद हत्यारों से मिले हैं वो क्या...', सिद्धू मूसेवाला मामले में सुनील जाखड़ ने कह दी बड़ी बात

Published: Sun, 26 May 2024 09:01 AM (IST)

पंजाब के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम ...और पढ़ें

सिद्धू मूसेवाला मामले में सुनील जाखड़ ने कह दी बड़ी बात।
सिद्धू मूसेवाला मामले में सुनील जाखड़ ने कह दी बड़ी बात।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की रैली से एक दिन पहले शनिवार को भाजपा ने प्रदेश की जनता से किए वादों को पूरा करने पर सवाल उठाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाकर जनता पछता रही है। विधानसभा चुनाव के समय 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये हर महीने देने की गारंटी दी थी।

स्वाति मालीवाल को लेकर बोले जाखड़

केजरीवाल ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तीकरण का प्रोग्राम बताया था। महिला सशक्तीकरण की बात करने वाले अब स्वाति मालीवाल से पूछ लेते कि उनके साथ क्या हुआ है। महिला सशक्तीकरण के दावे करने वालों के राज में एक महिला संसद सदस्य महिला आयोग की सदस्य के साथ क्या हुआ, अगर वह सुरक्षित नहीं तो पंजाब में क्या होगा। जाखड़ ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल के वादों के कुछ वीडियो भी दिखाए।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग की पहल...पंजाबवासियों को अब घर बैठे मिलेगी पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी, जानें क्‍या है प्रोसेस

जो खुद हत्यारों से मिले वो क्या न्याय दिलवाएंगे- जाखड़

उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो राज्य की समस्याओं का समाधान कर उसे विकास के रास्ते पर ला सकती है। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह को न्याय दिलाने के कांग्रेस के वादों पर भी सवाल उठाए। जाखड़ ने कहा कि जो खुद हत्यारों से मिले हैं, वह क्या न्याय दिलवाएंगे। उन्होंने चन्नी से लेकर कांग्रेस प्रधान तक तंज कसा।

भाजपा की योजनाओं का सरकार की ओर से लिए जा रहे लाभ पर भी सवाल उठाए। वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीनानगर में रैली के एक दिन बाद सुजानपुर से शिअद के हलका प्रभारी तथा म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

ये लोग रहे मौजूद

जाखड़ ने गुप्ता और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। गुप्ता 2022 के विधानसभा चुनाव में सुजानपुर से शिअद प्रत्याशी थे। भाजपा में आने वाले अन्य लोगों में ठाकुर खजूर सिंह, सुभाष चंद्र, ठाकुर करण सिंह, ठाकुर कमल सिंह, सरदार प्रेम सिंह, राजेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, विपिन महाजन, अनिल महाजन, विक्रम भंडारी, प्रधान बोधराज, गौरव कश्यप, वरुण धीमान, अंकित मेहरा, पारस शर्मा, युवराज शर्मा और राहुल महाजन शामिल हैं। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि वह मोदी के विकास के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह पूरी शिद्दत से निभाएंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल की बड़ी कार्रवाई, सुखबीर सिंह बादल के जीजा पार्टी से निष्‍कासित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।