यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Boat कंपनी ने No Love गाने के सिंगर शुभ से तोड़ा कॉन्ट्रैक्ट, इंस्टाग्राम पर शेयर किए भारत के नक्शे पर विरोध
पंजाबी सिंगर सिंगर शुभ का मुंबई में इस महीने के आखिरी दिनों में शो होना था। लेकिन उनके द्वारा भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर डालने से उनका विरोध ...और पढ़ें

HighLights
- भारत की कंपनी बोट ने तोड़ा सिंगर शुभ से अपना कार्यक्रम स्पॉनसर कॉन्ट्रैक्ट
- पहले मुंबई में उनके कार्यक्रम के पोस्टर फाड़े गए थे
- बोट ने कहा कि सबसे पहले हम भारतीय कंपनी
चंडीगढ़, ऑनलाइन डेस्क: भारत के विवादित नक्शे को लेकर कनाडाई मूल के सिंगर शुभ का भारत में कड़ा विरोध हो रहा है। पहले मुंबई में उनके कार्यक्रम के पोस्टर फाड़े गए, वहीं अब बोट कंपनी ने उनसे अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ लिया है। बता दें कि भारत में बोट कंपनी उनके कार्यक्रम का प्रायोजन करने वाली थी।
— boAt (@RockWithboAt) September 19, 2023
कंपनी बोट ने अपने बयान में कहा कि ''अविश्वसनीय संगीत समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। इसलिए, जब हमें इस साल की शुरुआत में कलाकार शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो हमने दौरे से अपना प्रायोजन वापस लेने का फैसला किया।''
आगे कंपनी ने कहा कि हम भारत में एक जीवंत संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे और ऐसे मंच तैयार करेंगे जहां उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
यह भी पढ़ें- Singer Shubh: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फाड़े कैनेडियन रैपर शुभ के कॉन्सर्ट के पोस्टर, शो रद्द करने की मांग
मुंबई में फाड़े गए थे पोस्टर
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुंबई में कनाडाई गायक शुभ के आगामी कार्यक्रम के पोस्टर हटा दिए थे। शुभनीत सिंह एक पंजाबी-कनाडाई रैपर हैं, जिन्हें शुभ के नाम से जाना जाता है। शुभ को 23-25 सितंबर तक मुंबई में अपना शो करना था।
गायक शुभ पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का लगाया आरोप
भाजयुमो ने गायक शुभ पर खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले, गायक शुभ ने कश्मीर को लेकर एक नक्शा भी साझा किया था। इसलिए गायक को भाजयुमो के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।