Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में बम विस्फोट, घर में अज्ञात लोगों ने फेंका हैंड ग्रेनेड; जोरदार धमाके से सहमा इलाका

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 08:00 PM (IST)

    चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में आज शाम कुछ अज्ञात लोगों ने एक घर में हैंड ग्रेनेड बम फेंक दिया। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें धमाके की आवाज स ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ में शाम छह बजे कुछ लोगों ने एक घर में हैंड ग्रेनेड बम फेंक दिया।
    चंडीगढ़ में शाम छह बजे कुछ लोगों ने एक घर में हैंड ग्रेनेड बम फेंक दिया।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ में एक घर में हैंड ग्रेनेड बम से हमला किया गया है
    2. हमलावरों में तीन लोग शामिल थे, जो ऑटो से आए थे
    3. घटनास्थल पर डीजीपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर

    जेएनएन, चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-10 में करीब शाम छह बजे कुछ लोगों ने एक घर में हैंड ग्रेनेड बम फेंककर हमला किया है। इस घटना की जानकारी परिवार ने पुलिस को दी। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। डीजीपी सुरेंद्र यादव, आइजी राजकुमार, एसपी कंवरदीप कौर, एसपी मृदुल और डीएसपी गुरमुख समेत आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर हैं।

    ऑटो में आए थे हमलावर

    सेक्टर-10 में मकान नंबर 575 में यह हैंड ग्रेनेड फेंका गया है। इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, घटना में तीन हमलावर शामिल थे। जो ऑटो में आए थे। यह मकान एक रिटायर्ड प्रिंसिपल का बताया जा रहा है।

    मौके पर पहुंची सीएफएसएल की टीम

    इस बाबत एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में धमाके की जोरदार आवाज सुनी जा सकती है। वहीं, घटनास्थल की ओर से एक ऑटो भी आता नजर आ रहा है। मौके पर सीएफएसएल की टीम पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुट गई है।