यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंडीगढ़ में दीपावली की रात पंजाब काडर के आईएएस के घर गोली चली, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कर रही आरोपी की तलाश
Chandigarh में दीपावली की रात पंजाब काडर के आईएएस के सेक्टर 24 स्थित घर पर किसी अज्ञात बदमाश ने गोली चलाई। उनकी सरकारी कोठी पर अज्ञात युवकों ने गोली च ...और पढ़ें

HighLights
- आईएएस वीरेंद्र कुमार शर्मा के घर चली गोली
- पंजाब सरकार में स्वास्थ्य विभाग में हैं तैनात
- CCTV के आधार पर पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। (Punjab News) दीपावली की रात पंजाब काडर के आईएएस के सेक्टर 24 स्थित घर पर किसी अज्ञात शख्स ने गोली चलाई। यह घटना पंजाब के आईएएस वीरेंद्र कुमार शर्मा के घर की है। उनकी सरकारी कोठी पर अज्ञात युवकों ने गोली चलाई।
आईएएस वीरेंद्र कुमार शर्मा के घर चली गोली
वारदात के समय पंजाब के आईएएस वीरेंद्र कुमार शर्मा (IAS Virendra Kumar Sharma) अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे जैसे ही उनके घर पर किसी अज्ञात ने गोली चलाई वह घबरा गए।
इस दौरान उनकी कोठी पर मौजूद सुरक्षाकर्मी भी गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपित को पकड़ने के लिए बाहर निकले इस बीच वीरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने परिवार के साथ घर के अंदर ही रहना सुरक्षित समझा।
यह भी पढ़ें: Amritsar Golikand: दीवाली की रात दो गुटों के बीच चली अंधाधुंध गोलियां, एक की मौत; दो घायल
पंजाब सरकार में स्वास्थ्य विभाग में हैं तैनात
इस दौरान उन्होंने पुलिस(Punjab Police) कंट्रोल रूम और अपने सुरक्षा कर्मियों को भी बुलाया। वीरेंद्र कुमार शर्मा पंजाब सरकार में स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं। यह घटना देर रात 11 बजे की है। अज्ञात आरोपित ने कोठी के बाहर सड़क से गोली चलाई थी।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
CCTV के आधार पर पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
गनीमत रही की गोली एक कमरे की खिड़की की प्लाई में फंस गई थी जिसकी वजह से यह गोली किसी को नहीं लगी। घर के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरा से चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपितों की फुटेज देकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर देर रात फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया था।

