Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खालिस्तानी आतंकी की हत्या पर टिप्पणी कर घिरे कनाडा के PM ट्रूडो, पूर्व DGP ने बताया गैर-जिम्मेदाराना बयान

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 06:03 PM (IST)

    कनाडा के प्रधानमंत्री ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े किए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्र ...और पढ़ें

    खालिस्तानी आतंकी की हत्या पर टिप्पणी कर घिरे कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो (फाइल फोटो)
    खालिस्तानी आतंकी की हत्या पर टिप्पणी कर घिरे कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क ने ट्रूडो के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है।
    2. एसएस विर्क ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने गलत बयान दिया है।
    3. जस्टिन ट्रूडो के बयान को भारत सरकार ने भी खारिज कर दिया है।

    चंडीगढ़, पीटीआई। Canada PM On Hardeep Singh Nijjar कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। निज्जर मर्डर केस को लेकर अब भारत और कनाडा के बीच टेंशन बढ़ गई है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है।

    पीएम ट्रूडो ने दावा किया कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या हरदीप सिंह की हत्या (Hardeep Singh Nijjar Murder) के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है। ट्रूडो के इस बयान को पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क ने गैर-जिम्मेदाराना बताया है।

    ये भी पढ़ें- भारत ने दिखाया कनाडा को आईना, खालिस्तानी आतंकी की हत्या पर PM ट्रूडो के बयान को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज

    'प्रधानमंत्री जैसे जिम्मेदार लोगों को...'

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) की टिप्पणी पर पंजाब के पूर्व डीजीपी एसएस विर्क ने कहा, "मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री जैसे जिम्मेदार लोगों के लिए यह कहना अनुचित है कि भारतीय एजेंसियां ​​इसमें शामिल हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि यह एक बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना बयान है।"

    18 जून को हुई थी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

    खालिस्तान टाइगर फोर्स के नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में 18 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरदीप सिंह निज्जर पंजाब के जालंधर स्थित भारसिंहपुर गांव का रहने वाला था। भारतीय जांच एजेंसी, NIA ने खालिस्तानी नेता को भगोड़ा घोषित किया था। इसके अलावा, उस पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया था।

    ये भी पढ़ें- India Canada: विशेषज्ञों ने माना- कनाडा के पीएम का बयान 'अमेरिका-भारत साझेदारी में सबसे महत्वपूर्ण परीक्षण'

    खबरें और भी