Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farmers Protest: 'अनुबंध खेती पर वापस जा रही केंद्र सरकार...', किसानों के समर्थन में उतरे नवजोत सिद्धू; BJP पर साधा निशाना

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 03:01 PM (IST)

    Kisan Andolan 2024 पंजाब में चल रहा किसान आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र के साथ किसानों की चौथे दौर की बैठक भी बेनतीजा रही। अब नवजोत सिंह स ...और पढ़ें

    किसानों के समर्थन में उतरे नवजोत सिद्धू (फाइल फोटो)
    किसानों के समर्थन में उतरे नवजोत सिद्धू (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Kisan Andolan 2024: किसानों का केंद्र के खिलाफ आंदोलन सातवें दिन भी जारी है। एमएसपी (MSP) की गारंटी सहित कई मांगों को लेकर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। केंद्र के साथ किसानों की चार बैठक हो चुकी हैं। सारी ही बैठकें अभी तक बेनतीजा निकली हैं। इससे अब किसान काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि सरकार उन्‍हें जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र पर किया वार

    अब किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी आ गए हैं। उन्‍होंने कहा कि किसान मुक्ति का असली मुद्दा C2+50 स्वामीनाथन फॉर्मूला पर फसलों की सुनिश्चित खरीद का कानून है।

    केंद्र पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि एमएसपी कानून के बजाय सरकार अनुबंध खेती पर वापस जा रही है। इसके खिलाफ पहले भी 380 दिनों के लिए किसान आंदोलन छेड़ा गया था। अनुबंध खेती तीन काले कानूनों में से एक थी और बाद में इसे निरस्‍त कर दिया गया। सिद्धू ने आगे पूछा कि क्‍या हम वापस उसी स्थिति में आ गए हैं?

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: क्या है MSP, किसान क्यों चाहते हैं कानूनी गारंटी; आखिर क्यों गर्माया है मुद्दा? यहां पढ़िए सबकुछ

    यह भी पढ़ें: BJP में जाने की अटकलों को नवजोत सिंह सिद्धू ने नकारा, पंजाब और केंद्र सरकार पर निकाली भड़ास; बोले- 'शेख चिल्ली है मान'

    खबरें और भी