विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Budget 2024: चंडीगढ़ की बल्ले-बल्ले, केंद्र से मिला 6 हजार 513 करोड़ का बजट; पिछले साल से सात प्रतिशत बढ़ा

Updated: Thu, 01 Feb 2024 03:48 PM (IST)

Chandigarh Budget 2024 केंद्र सरकार की ओर से 2024-25 के लिए अंतरिम बजट में चंडीगढ़ की झोली में 6513.62 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। बीते वर्ष के म ...और पढ़ें

चंडीगढ़ को केंद्र से मिला 6 हजार 513 करोड़ का बजट,
चंडीगढ़ को केंद्र से मिला 6 हजार 513 करोड़ का बजट,

HighLights

  1. चंडीगढ़ को मिला 6513.62 करोड़ का बजट
  2. चंडीगढ़ को इस वर्ष 7.01 प्रतिशत बजट में अधिक पैसा मिला
  3. चंडीगढ़ ने केंद्र से मांगा था सात हजार करोड़ का बजट

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। Chandigarh Budget 2024: केंद्र सरकार की ओर से 2024-25 के लिए अंतरिम बजट में चंडीगढ़ की झोली में 6513.62 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार बजट में 426.62 करोड़ अधिक बजट मिला है।

केंद्र से मांगा था सात हजार करोड़ का बजट

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से केंद्र सरकार को इस बार सात हजार करोड़ बजट (Budget 2024) में मंजूरी के लिए मांगे थे। बजट के तहत रेवेन्यू हेड में 5858.62 करोड़ और कैपिटल हेड में 655 करोड़ की अलाटमेंट की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से वीरवार को लोकसभा में लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश किया गया।

किस विभाग को कितना मिला बजट

बजट में पुलिस के लिए 60.44 करोड़, पावर के लिए 983.27,हेल्थ 96.77 करोड़ और एजुकेशन के लिए 103.42 करोड़ निर्धारित किया गया है। गवर्नमेंट हाउसिंग के लिए 22.95 करोड़, रोड के लिए 65.58 करोड़, महिलाओं और बच्चों के वेलफेयर के लिए 38.36 करोड़ निर्धारित किया गया है।

बीते साल के मुकाबले इस बार मांगा अधिक बजट

चंडीगढ़ में कई प्रोजेक्ट को पूरा करने के उदेश्य से प्रशासन ने केंद्र सरकार से इस बार करीब 7000 करोड़ बजट की डिमांड रखी थी। प्रशासन ने बीते वर्ष के मुकाबले वित्तीय वर्ष के लिए करीब दस प्रतिशत अधिक बजट की डिमांड रखी है। प्रशासन की ओर से तैयार किए गए खाके में 2024-25 वित्त वर्ष में भी शिक्षा,स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर जोर रहेगा।   

2023 में इतना मिला था चंडीगढ़ को बजट

जानकारी अनुसार प्रशासन ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में 6806 करोड़ रुपये की मांग रखी थी, लेकिन फरवरी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने आम बजट में 6087 करोड़ की ही राशि को मंजूरी दी। हालांकि बाद में दिसंबर 2023 में रिवाइज्ड बजट में चंडीगढ़ प्रशासन को कुल 6678.45 करोड़ की राशि मिली है।

2022-23 और 2023-24 में विभागों को बजट का आवंटन इस प्रकार था

विभाग- वर्ष 2022-23- वर्ष 2023-24

शिक्षा -882.74 करोड़- 1102.25 करोड़

ऊर्जा- 1031.23 करोड़- 963.30 करोड़

ट्रांसपोर्ट-301.75 करोड़-400.68 करोड़

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलेपमेंट- 838.59 करोड़-844.97 करोड़

पुलिस-640.67 करोड़-743.40 करोड़

नौकरीपेशा, युवा और महिलाओं पर फोकस बजट

यह सरकार का अंतरिम बजट है ऐसे में इसमें कोई जनलुभावनी घोषणा नहीं की गई है। सरकार ने कर दाताओं को भी फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। सरकार की ओर से इस बजट में खास तौर से महिलाओं, नौकरीपेशा, युवा और गरीबों पर फोकस किया है।

यह भी पढ़ें-  SAD Poster: 'पंजाब का पानी लूटा, इमरजेंसी लगाकर सिखों के हक छीने...' अकाली दल का कांग्रेस पर वार; यात्रा में लगाए विवादित पोस्टर

जुलाई 2024 में पेश होगा संपूर्ण बजट

  चंडीगढ़ की बात करें तो यहां भी आबादी का बड़ा तबका नौकरीपेशा से ही जुड़ा है। जुलाई 2024 में ही पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।-उमा कांत मेहता,वित्तीय एक्सपर्ट और पूर्व चेयरमैन चंडीगढ़ ब्रांच आइसीएआइ, चंडीगढ़

केंद्र ने चंडीगढ़ को दिया 7.01 प्रतिशत बढ़ा हुआ बजट

चंडीगढ़ का 2024-25 बजट एस्टिमेट 6513.62 करोड़ है, जोकि 426.52 करोड़ बीते वर्ष से अधिक है। बजट में केंद्र सरकार की ओर से से 7.01 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। 2023-24 का बजट एस्टिमेट 6087.10 करोड़ था। -डॉ. विजय नामदेवराव जैदे, वित्त सचिव चंडीगढ़ प्रशासन

यह भी पढ़ें- Budget 2024: घर से लेकर फ्री बिजली का तोहफा, बजट में किस वर्ग को क्या मिला; 10 प्वाइंट में पढ़ें सरकार की अहम घोषणाएं