विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में चोर-झपटमार सक्रिय, चंडीगढ़ में बुजुर्ग की सोने की बाली झपटकर स्नैचर फरार

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:29 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में एक एक्टिवा सवार युवक ने बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली झपट ली और ...और पढ़ें

सेक्टर-37 में गुरुद्वारा साहिब के पास वारदात। (एआई जनरेटेड फोटो)

सेक्टर-37 में गुरुद्वारा साहिब के पास वारदात। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. सेक्टर-37 में गुरुद्वारा साहिब के पास वारदात।

  2. चेहरा ढककर एक्टिवा पर आया था आरोपित।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर रही।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। त्याेहारी सीजन में चंडीगढ़ में चोर और झपटमार सक्रिय हैं। आए दिन कहीं न कहीं वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा उदाहरण सेक्टर-37 में गुरुद्वारा साहिब के पास सैर कर रही बुजुर्ग के कान से एक्टिवा सवार युवक सोने की बाली झपटकर फरार हो जाने का है।

महिला ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, लेकिन युवक भाग निकला। मामले की जांच सेक्टर-39 थाना पुलिस कर रही है। सेक्टर-37सी निवासी जसविंदर कौर गुरुद्वारा साहिब के पास सैर कर रही थीं।

तभी चेहरे पर कपड़ा ढके एक युवक एक्टिवा से आया और उनके दाएं कान में पहनी सोने की बाली छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोपित का पता नहीं चल सका।

महिला के बेटे हरसिमरन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी मां सैर के लिए निकली थीं, तभी वारदात हुई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध है। पुलिस फुटेज की जांच कर आरोपित की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।