Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ प्रशासन बड़े फेरबदल की तैयारी; बदले जाएंगे अफसरों के विभाग, लिस्ट कभी भी हो सकती है जारी

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 05:12 AM (IST)

    चंडीगढ़ प्रशासन में बड़े फेरबदल की तैयारी है, जिसमें कई वर्षों से एक ही पद पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों के विभाग बदले जाएंगे। संवेदनशील पदों पर ती ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल को लेकर रिपोर्ट तैयार।

    चंडीगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल को लेकर रिपोर्ट तैयार।

    HighLights

    1. संवेदनशील पदों पर जमे अधिकारियों का होगा तबादला।

    2. प्रशासक की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगी तबादला सूची।

    3. विजिलेंस शिकायतों और ऑनलाइन स्थानांतरण नीति पर जोर।

    डाॅ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में इस हफ्ते बड़े फेरबदल की तैयारी है। कई वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को बदलने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन में बड़े स्तर पर काम चल रहा है। बीते करीब एक हफ्ते से प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल को लेकर लगातार रिपोर्ट तैयार हो रही है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है।

    सेंसेटिव पदों पर तीन वर्ष से अधिक समय से अधिक सेवाएं दे चुके अधिकारियों की कुर्सी जाना अब तय है। ऐसे में यूटी प्रशासन में डेपुटेशन पर नियुक्त एचसीएस, पीसीएस और केंद्र सरकार से नियुक्ति अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया जाएगा। सूत्रों अनुसार, मंगलवार या बुधवार तक यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से हरी झंडी मिलते ही तबादला लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

    एक ही सीट पर काफी समय से काम कर रहे कुछ अधिकारियों की लगातार यूटी विजिलेंस, प्रशासक और केंद्र सरकार तक शिकायतें पहुंच रही हैं। उधर हाल ही में संसद में भी यूटी प्रशासन में सेंसेटिव पदों से अफसरों को नहीं हटाने का मुद्दा संसद सत्र में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने भी उठाया था।

    मामले में अब चीफ सेक्रेटरी की ओर से बीते महीने से सभी अफसरों और विभागों को अपने कर्मचारियों की लाग स्टे की लिस्ट तलब की थी। चार पांच अफसरों के विभागों में बड़ा बदलाव नए लिस्ट में देखने को मिलेगा। यूटी सचिवालय में इन दिनों तबादले की संभावित लिस्ट को लेकर ही चर्चाएं पूरे जोरों पर हैं।

    खबरें और भी

    लंबे समय से एक ही विभाग का कामकाज देख रहे अफसरों की निगाहें तबादला लिस्ट को लेकर है। कई अफसर पुराने विभागों को कायम रखने को लेकर जोड़ तोड़ में भी लगे हुए हैं।

    पंजाब से बीते सप्ताह ही यूटी प्रशासन में ज्वाइन करने वाले दो पीसीएस अधिकारी अविकेश गुप्ता और बलबीर राज सिंह पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही पंजाब से आए चार आइएएस पैनल में से भी एक अधिकारी का नाम फाइनल होने की उम्मीद है।

    यूटी विजिलेंस विभाग के सख्त आदेश

    चंडीगढ़ प्रशासन के विजिलेंस विभाग के पास कर्मचारियों ही नहीं अफसरों के कामकाज को लेकर खूब शिकायतें आ रही हैं। विजिलेंस विभाग की ओर से चीफ सेक्रेटरी और अन्य विभागों को बीते एक साल में कई बार सेसेंटिव पदों लंबे समय से नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बदलने के लिए लिखा जा चुका है, लेकिन मामले में सौ प्रतिशत कार्रवाई प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।

    अब चीफ सेक्रेटरी आफिस की तरफ से सभी विभागों को कड़ाई से आदेशों को फोलो करने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है अगले दो महीने के भीतर चंडीगढ़ प्रशासन के किसी भी विभाग में पांच वर्ष से अधिक समय से बैठे हर कर्मचारी का तबादला होना तय है।

     कर्मचारियों के ऑनलाइन होंगे तबादले

    चीफ सेक्रेटरी के विभागों को निर्धारित समय के बाद भी जमे हुए किसी भी स्तर के कर्मचारियों के तबादलों के निर्देशों के बाद सभी विभागों ने काम शुरु कर दिया है। सूत्रों अनुसार शहर के शैक्षणिक संस्थानों में खास तौर से स्कूल और कालेजों में 10 से 15 वर्षों से एक ही जगह नियुक्त शिक्षकों और अन्य स्टाफ को बदलने की तैयारी है।

    इस संबंध में विभागों की ओर से आनलाइन ट्रांसफर पालिसी को मंजूरी के लिए तैयार कर लिया गया है। अगले महीने भर में इसपर काम पूरा कर लिया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों में तीन से चार हजार कर्मचारियों और अधिकारियों के पांच वर्ष से अधिक समय से स्टे पर तबादले कर दिए जाएंगे। आनलाइन तबादलों के लिए चंडीगढ़ के विभाग हरियाणा और पंजाब के आनलाइन ट्रांसफर पालिसी का अध्ययन कर चुके हैं।