यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandigarh News: किसान आंदोलन को देखते हुए यूटी प्रशासन ने लगाई धारा 144, विपक्षी दलों के प्रदर्शन में आएगी रुकावट
13 फरवरी को किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने को लेकर यूटी प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए धारा 144 लागू कर दी है। धारा 144 लगने के बाद अब किसी जगह पर पां ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। किसानों के प्रदर्शन और दिल्ली कूच के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में धारा-144 लागू कर दी है। डीसी विनय प्रताप सिंह की ओर से 60 दिनों के लिए ये धारा लगाई गई है। ऐसे में अब पांच और इससे ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठे नहीं हो पाएंगे।
यूटी प्रशासन ने लगाई धारा 144
इसके साथ ही प्रदर्शन और ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों के साथ मार्च पास्ट करने पर रोक लगाई है। इस समय मेयर चुनाव के विवाद के कारण आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी शहर में प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में यूटी प्रशासन की ओर से लगाई गई धारा 144 के कारण विपक्षी दलों के प्रदर्शनों पर भी रुकावट पैदा हो गई है।
इसके साथ ही शहर में कोई भी व्यक्ति लाठी और हथियार लेकर नहीं चल पाएंगे। प्रशासन के अनुसार, जारी किए आदेशों का शहरवासियों को पालना करनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने अपने स्तर से भी तैयारियां कर रखी हैं।
ये भी पढ़ें: Farmers Protest: दिल्ली कूच के लिए तैयार पंजाब किसान, तीन केंद्रीय मंत्री कल करेंगे संगठनों के साथ बैठक