Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंडीगढ़ प्रशासन ने ओला-उबर छोड़, रेडबस-रैपिडो समेत तमाम कैब सर्विस से लोगों को दूर रहने की दी सलाह; जानिए वजह

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 12:43 PM (IST)

    Punjab News चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि शहर में सिर्फ दो ही कैब सर्विस पंजीकृत है। ऐसे में लोग इन दो कैब सर्विस की ही ऑनलाइन बुकिंग करके यात्रा करें। प् ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ प्रशासन ने ओला-उबर छोड़, रेडबस-रैपिडो समेत तमाम कैब सर्विस से लोगों को दूर रहने की दी सलाह। फाइल फोटो
    चंडीगढ़ प्रशासन ने ओला-उबर छोड़, रेडबस-रैपिडो समेत तमाम कैब सर्विस से लोगों को दूर रहने की दी सलाह। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ब्ला-ब्ला,क्विक राइड ड्राइव रेडबस, रैपिडो जैसी कैब सर्विस से दूर रहने की प्रशासन ने दी सलाह
    2. गैर-पंजीकृत एप आधारित एग्रीगेटर कंपनियों के माध्यम से कैब बुक न करें
    3. प्रशासन का दावा ओला और उबर पंजीकृत, इसमें ही करें सफर

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। प्रशासन का दावा है कि शहर में सिर्फ दो ही कैब सर्विस (cab service) पंजीकृत है। ऐसे में लोग इन दो कैब सर्विस की ही ऑनलाइन बुकिंग करके सफर करें। प्रशासन ने प्रेस जारी कर कहा है कि शहर में कैब सेवाएं प्रदान करने के लिए ओला और उबर नामक दो कंपनियों को एग्रीगेटर लाइसेंस प्रदान किया गया है।

    ऐसे में आम जनता को सलाह दी जाती है कि वह आम जनता की सुरक्षा के लिए इन दोनों कंपनियों यानि ओला और उबर (Ola and Uber News) के माध्यम से पीली व्यावसायिक नंबर प्लेट वाली कैब बुक करें।

    प्रशासन का दावा है कि ब्ला-ब्ला, क्विक राइड ड्राइव, रेडबस, रैपिडो (Blah-blah, Quick Ride Drive, Redbus, Rapido) जैसी गैर-पंजीकृत एप आधारित एग्रीगेटर कंपनियों के माध्यम से कैब बुक न करें। प्रशासन के पास यह एप पंजीकृत नहीं है। प्रशासन ने इस समय सफेद नंबर प्लेट वाली जो कैब शहर में चल रही है उन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसी टैक्सियों का चालान काटा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Punjab: CM मान ने दी विपक्षी दलों को चुनौती, बोले- 'पंजाब दिवस पर लाइव आकर करें राज्‍य के मुद्दों पर चर्चा'

    कमर्शियल कैब में पैनिक बटन, इमरजेंसी में करें उपयोग

    प्रशासन के अनुसार यह भी सलाह दी जाती है कि निजी नंबर (सफेद प्लेट) वाली कैब और बाइक में यात्रा न की जाए। जो कि गैरकानूनी है। ऐसा न करने पर यात्रियों के साथ-साथ निजी वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कमर्शियल कैब (commercial cab) में पैनिक बटन भी लगे होते हैं जिन्हें आपात स्थिति में दबाया जा सकता है।

    कोई कैब कंपनी ज्यादा लेती है किराया तो करें शिकायत

    चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) ने कैब के लिए अधिकतम किराया दर 34 रुपये तय की है। अगर कोई कैब ऑपरेटर या कंपनी अधिक किराया वसूलती है तो एसटीए कार्यालय से टेलीफोन नंबर 0172-2700159 या ईमेल sta18-chd@nic.in पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा यदि कोई कैब ऑपरेटर गलत रूट या लंबा रूट लेता है तो यात्री पैनिक बटन दबा सकता है और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर काल कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: PGI सारंगपुर एक्सपेंशन प्लान को गवर्निंग बॉडी की मंजूरी, मल्टीस्पेशलिटी सेंटर समेत MBBS कॉलेज का होगा निर्माण