Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लेह-श्रीनगर सहित कई रूट्स पर जारी रहेंगी नियमित उड़ानें, समर शेड्यूल लागू

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 11:34 AM (IST)

    चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का समर शेड्यूल 2026 लागू हो गया है, जो 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इसमें लेह, श्रीनगर, गोवा और जयपुर जैस ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ से नवी मुंबई के नए एयरपोर्ट के लिए भी नई उड़ानें शुरू की गई।

    चंडीगढ़ से नवी मुंबई के नए एयरपोर्ट के लिए भी नई उड़ानें शुरू की गई।

    HighLights

    1. समर शेड्यूल 29 मार्च से 24 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी।

    2. लेह, श्रीनगर, नवी मुंबई सहित कई नई उड़ानें शुरू।

    3. 49 उड़ानें संचालित होंगी, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समर शेड्यूल 2026 के लागू होने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने जा रही है। 29 मार्च से 24 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी इस शेड्यूल में कुल 49 उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जो देश के प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों को चंडीगढ़ से सीधे जोड़ेंगी।

    इस बार के शेड्यूल में लेह और श्रीनगर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए नियमित उड़ानों की व्यवस्था की गई है। गर्मियों के सीजन में इन स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। इसके अलावा गोवा, जयपुर और अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की गई है।

    इन शहरों के लिए रहेंगी नियमित उड़ानें

    व्यापारिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े कारोबारी शहरों के लिए कई नियमित उड़ानें निर्धारित की गई हैं। सुबह 5:15 बजे से उड़ानों की शुरुआत होकर देर रात 11:40 बजे तक संचालन जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करने के पर्याप्त विकल्प मिलेंगे।

    समर शेड्यूल में इंडिगो का दबदबा बरकरार

    इस समर शेड्यूल में इंडिगो की सबसे अधिक उड़ानें शामिल हैं, जबकि एयर इंडिया, एलायंस एयर और एयरएक्सप्रेस भी विभिन्न रूट्स पर अपनी सेवाएं देंगी। एलायंस एयर द्वारा हिसार के लिए उड़ानें क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।

    खबरें और भी

    क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से हरियाणा के अन्य हिस्सों को भी लाभ मिलेगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह शेड्यूल यात्रियों की बढ़ती मांग, पर्यटन सीजन और बिजनेस ट्रैफिक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें समय और रूट्स का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके।

    नवी मुंबई के लिए नई उड़ानें शुरू

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट से समर शेड्यूल 2026 के तहत नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सीधी कनेक्टिविटी भी शुरू की गई है। इस बार चंडीगढ़ से नवी मुंबई के लिए दो नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को मुंबई क्षेत्र के लिए एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

    नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसने 25 दिसंबर 2025 से व्यावसायिक संचालन शुरू किया, मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा प्रमुख एयरपोर्ट है। इसका उद्देश्य मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करना है।