चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लूट, बाइक पर पिस्तौल-गंडासी लेकर घूम रहे थे लुटेरे; मौका मिलते ही ज्वेलरी कारोबारी को लूटा
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में संपर्क सेंटर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल-गंडासी दिखाकर एक ज्वेलरी कारोबारी से कैश, मोबाइल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ...और पढ़ें

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में नकदी, मोबाइल फोन और आर्टिफिशियल ज्वेलरी से भरा बैग लूटा। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
सेक्टर-37 स्थित संपर्क सेंटर के पास वारदात।
वारदात के बाद लुटेरे लाइट प्वाॅइंट की ओर फरार।
पुलिस खंगाल रही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित संपर्क सेंटर के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल और गंडासी के बल पर एक ज्वेलरी से नकदी, मोबाइल फोन और आर्टिफिशियल ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद लुटेरे फरार हो गए।
पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। लुटेरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित श्रीलाल की मुंहबोली बहन ने बताया कि शाम करीब चार बजे श्रीलाल उनके सेक्टर-37 स्थित घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संपर्क सेंटर के पास से गुजरते समय बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पिस्तौल और गंडासी दिखाकर उनका बैग, कैश और मोबाइल फोन छीन लिया।
वारदात के बाद तीनों लुटेरे लाइट प्वाॅइंट की ओर फरार हो गए। बहन ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। श्रीलाल आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार करते हैं और लूटे गए बैग में आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी रखी हुई थी।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लुटेरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।