Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM के चंडीगढ़ दौरे पर ट्राईसिटी-पंजाब में बम धमकों की धमकी, स्कूल-रेलवे स्टेशन निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर नजर

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 01:03 PM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी वाला ईमेल मिला है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। ईमेल में मोहाली के स्कूलों, रेलवे ...और पढ़ें

    सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। चेकिंग अभियान चलाया गया।

    सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। चेकिंग अभियान चलाया गया।

    HighLights

    1. 17 जुलाई को चंडीगढ़ में पीएम का प्रस्तावित दौरा।

    2. चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, मोहाली के स्कूल निशाने पर।

    3. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, साइबर जांच शुरू।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ईमेल में मोहाली के कई निजी स्कूलों, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, जालंधर रेलवे स्टेशन और मोहाली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

    केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी उल्लेख करते हुए धमकी भरे संदेश लिखे गए हैं। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों, 3:11 बजे मोहाली मेयर कार्यालय तथा उसी दिन जालंधर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आईईडी विस्फोट किए जाएंगे। ईमेल में राजनीतिक और उग्रवादी नारे भी लिखे गए हैं।

    सूचना मिलते ही चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और धमकी भरे ईमेल की साइबर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि हर इनपुट को गंभीरता से लिया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है।

    हाल के महीनों में भी पंजाब और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। उन मामलों में व्यापक तलाशी अभियान के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इस बार भी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं।

    खबरें और भी