चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, DC ऑफिस और PU का स्टूडेंट सेंटर निशाने पर
चंडीगढ़ में डीसी ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान ...और पढ़ें

बम स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
HighLights
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।
दोनों जगह पर तलाशी अभियान शुरू किया।
कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। कंट्रोल रूम को मिली सूचना के अनुसार, डीसी ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। धमकी के बाद दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
आसपास के क्षेत्रों को भी घेराबंदी कर चेक किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरी जांच की जा रही है।
डीसी ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। कॉल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कॉल शरारती तत्वों द्वारा की गई हो सकती है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।