Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में कौन दे रहा बम धमाकों की धमकी? पुलिस जल्द कर सकती खुलासा, गुजरात से एक युवक पकड़ा

    By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Fri, 08 May 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

    चंडीगढ़ के स्कूलों और सरकारी संस्थानों को मिली बम धमाकों की धमकियों के मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। गुजरात से एक युवक को हिरासत में लि ...और पढ़ें

    हिरासत में लिए गए युवक से नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

    हिरासत में लिए गए युवक से नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

    HighLights

    1. स्कूलों, कोर्ट और सरकारी संस्थानों में धमाकों की धमकियां।

    2. गुजरात से एक संदिग्ध युवक हिरासत में, पूछताछ जारी है।

    3. युवक हैक किए गए ईमेल बेचने के आरोप में पकड़ा गया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर के स्कूलों, अदालतों और सरकारी संस्थानों में बम धमाकों की धमकियां मिलने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। इस मामले में पुलिस को बड़ी लीड मिली है। गुजरात से एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    पिछले कुछ महीनों में शहर के कई स्कूलों, अदालतों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों भरे ई-मेल आ रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस काफी समय से धमकियां देने वाले शख्स की तलाश कर रही थी।

    इस बीच सूचना मिली थी कि गुजरात पुलिस ने ऐसे ही मामले में सौरभ बिस्वास नामक एक युवक को पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी। आरोपित ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए हैक किए गए ईमेल को बेचता था।

    ऐसे में उसकी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही थी। अब पुलिस पता लगा रही है क्या चंडीगढ़ में धमकी भरे ईमेल में इन हैक किए गए ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था। हिरासत में लिए गए युवक से भी इसी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।