विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में 10 महिलाओं को एक-एक लाख का iPhone फ्री में, कारोबारी ने निकाला ड्रॉ और अब घर तक पहुंचाएंगे

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:53 PM (IST)

चंडीगढ़ की 10 महिलाओं को आईफोन-17 फ्री में मिलेंगे। एक-एक लाख रुपये के यह आईफोन उनके घर तक घोषणा के ...और पढ़ें

HighLights

  1. मीडियाकर्मियों के सामने 15 महिलाओं के नाम से ड्रॉ निकाला।

  2. मौके पर इन आईफोन को लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा।

  3. कारोबारी 10 महिलाओं के घर पर आईफोन पहुंचाएंगे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कशिश, सुख, सोनिया हांडा, जय, मिनी, ऊषा, दीपिका, सुखकीरत, गीतांजलि, शिखा...चंडीगढ़ निवासी इन दस महिलाओं के घर पर फ्री में एक-एक लाख रुपये के आईफोन पहुंचेंगे। यह नेक काम करेंगे कारोबारी राकेश त्रेहन।

उन्होंने मंगलवार को चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित अपनी कोठी पर 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं के नाम से 

यह भी पढ़ें- क्या राकेश त्रेहन कल चंडीगढ़ में लगा सकेंगे 'iPhone का लंगर'? प्रशासन से अनुमति नहीं, इंटरनेट मीडिया पर प्रचार

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में अब कब लगेगा पेट्रोल का लंगर, राजा दी किंग ने Video शेयर कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में नहीं लगा पेट्रोल का लंगर, राजा दी किंग ने मांगी माफी

या उससे ऊपर के मॉडल ड्रॉ के जरिए निकाले। त्रेहन आईफोन का लंगर लगाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन से अनुमति न लेने की वजह से ऐसा नहीं कर पाए।

आईफोन के लिए वह घोषणा कर चुके थे और ऐसे में मीडियाकर्मियों के सामने 15 महिलाओं के नाम से ड्रॉ निकाला। हालांकि, मौके पर इन आईफोन को लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा था, लेकिन कारोबारी का कहना है कि वह 10 महिलाओं के घर पर उनका आईफोन पहुंचाएंगे।

व्हाट्सएप ग्रुप में जय माता दी लिखने पर आईफोन

राकेश त्रेहन ने चंडीगढ़ और मोहाली की 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में जुड़ी महिलाओं को रोजाना ग्रुप में जय माता दी लिखना है। अगर कोई महिला जय माता दी नहीं लिखती तो उसे ग्रुप से हटा दिया जाएगा।

ड्रॉ निकालने के दौरान कारोबारी त्रेहन ने मीडिया के सामने ग्रुप में जुड़े सदस्यों के नामों को स्क्रॉल किया। जिस नाम पर स्क्रीन रुकी, उसे ही विजेता मान लिया गया। 

चंडीगढ़-मोहाली में लगा चुके पैसों का लंगर

अगस्त महीने में चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में 'पैसाें का लंगर' लगाया गया था। इसमें लोगों को पारंपरिक लंगर के बजाय 500 के नकद नोट, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक बांटे गए। 

15 सितंबर को मोहाली के फेज-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर के बाहर 'पैसाें का लंगर' लगाया। जय माता दी... बोलने पर ज्यादातर लोगों को 500 के नोट दिए गए। कुछ लोगों को 1,000 और 1,500 रुपये तक दिए गए। 

 

पेट्रोल का लंगर स्थगित हुआ था

त्रेहन ने चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने की घोषणा की थी। शुरुआती कार्यक्रम 18 अगस्त शाम 5 बजे सेक्टर-7 और सेक्टर-10 के पेट्रोल पंपों पर रखा था। लोगों को 500 और 1,000 रुपये के पेट्रोल के कूपन देने की योजना थी।

18 अगस्त को भारी बारिश और जलभराव के कारण आयोजन नहीं हो सका। इसके बाद नई तारीख 21 अगस्त घोषित की थी। पेट्रोल के लंगर की प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी थी। यहां तक कि भीड़ जुटाने पर त्रेहन को हिरासत में भी लिया था।

‘राजा दी किंग’ के नाम से पहचान

राकेश त्रेहन को इंटरनेट मीडिया पर ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है। वह मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके पिता कपड़े के कारोबारी थे। त्रेहन की कंपनी डिजिटल करेंसी और ऑनलाइन फाइनेंस मार्केट में निवेश व ट्रेडिंग से जुड़ी है। उनका कारोबार रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से भी जुड़ा है।