Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में कैशियर हत्याकांड! शूटरों की पहचान, राजौरी के रहने वाले; चंडीगढ़ में रहती एक की गर्लफ्रेंड, गिरफ्तारी के लिए दबिश

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 09:51 PM (IST)

    चंडीगढ़ में कैशियर जानकी दास की हत्या के शूटरों की पहचान जम्मू के राजौरी निवासी के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद दिल्ली फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ ...और पढ़ें

    ऑटोमैटिक पिस्टल से कैशियर पर चलाईं थी 13 गोलियां।

    ऑटोमैटिक पिस्टल से कैशियर पर चलाईं थी 13 गोलियां।

    HighLights

    1. वारदात के बाद कपड़े बदले और सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचे।

    2. वहां से एक वाॅल्वो बस में सवार होकर दिल्ली चले गए।

    3. पुलिस टीमें राजौरी, दिल्ली और पंजाब में दे रहीं दबिश।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने शूटरों की पहचान कर ली है। शूटर जम्मू के राजौरी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके घरों तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन फिलहाल तीनों फरार हैं।यह भी पता चला है कि चंडीगढ़ में एक शूटर की गर्लफ्रेंड रहती है।

    वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों शूटर सेक्टर-3 स्थित बोगनविले गार्डन के पास बाइक छोड़कर गांव कजहेड़ी पहुंचे थे। वहां उन्होंने कपड़े खरीदे और एक नाई की दुकान में उन्होंने कपड़े बदले और फिर सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचे।

    वहां से एक वाॅल्वो बस में सवार होकर दिल्ली चले गए। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने किस दिशा में रुख किया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच कर रही है।

    पुलिस की कई टीमें राजौरी, दिल्ली और पंजाब के विभिन्न इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस टीमों ने शूटरों के गांवों में डेरा डाल रखा है और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

    जांच एजेंसियां शूटरों के संभावित ठिकानों और उनके संपर्कों को भी खंगाल रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही शूटरों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस के लिए भी हैरानी जनक तथ्य यह हैं कि पहली बार चंडीगढ़ में किसी वारदात के पीछे जम्मू कनेक्शन आया है।

    सेक्टर-29 की काॅलोनी से भी जुड़े तार 

    जांच के दौरान शूटरों का संबंध चंडीगढ़ सेक्टर-29 की एक काॅलोनी से भी सामने आया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि शूटरों का इस क्षेत्र में आना-जाना था। जांच में यह भी पता चला है कि एक शूटर की महिला मित्र इसी काॅलोनी में रहती है।

    पुलिस उससे और अन्य संभावित संपर्कों से पूछताछ कर रही है ताकि शूटरों की गतिविधियों और स्थानीय मददगारों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

    सरहद पार से मंगाए गए हथियार

    जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि वारदात में इस्तेमाल की गई ऑटोमैटिक पिस्टल कहां से लाई गई थी। पुलिस को आशंका है कि हथियार सीमावर्ती क्षेत्र के जरिए सप्लाई किया गया हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    13 गोलियां बरसाकर की थी हत्या

    शनिवार को सेक्टर-11 स्थित श्रीकुमार मेडिकल स्टोर में घुसकर बदमाशों ने कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ 13 गोलियां बरसा दी थीं। वारदात पुलिस नाके से कुछ ही दूरी पर हुई थी। घटना के बाद आरोपित आराम से मौके से फरार हो गए थे, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।