विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर चंडीगढ़ में स्नैचर्स का खौफ, आधे घंटे में दो महिलाओं को बनाया निशाना; सोने की चेन झपटकर फरार

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:45 PM (IST)

करवाचौथ के दिन चंडीगढ़ में स्नैचर्स ने आधे घंटे के भीतर दो महिलाओं को निशाना बनाया, उनकी सोने की चेन ...और पढ़ें

महिला के गले से सोने की चेन झपटकर स्नैचर फरार। (एआई जनरेटेड इमेज)

महिला के गले से सोने की चेन झपटकर स्नैचर फरार। (एआई जनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. करवाचौथ पर चंडीगढ़ में दो चेन स्नैचिंग की वारदातें हुईं।

  2. सेक्टर-44 और सेक्टर-47 में महिलाओं को बनाया निशाना।

  3. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की।

सेक्टर-44 में कुत्ते को घुमाने निकलीं रिटायर्ड महिला की चेन झपटी
सेक्टर-47 में एलआइसी कार्यालय के पास दूसरी वारदात
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। करवाचौथ के दिन वीरवार को शहर में स्नैचर्स का खौफ रहा। स्नैचर्स ने आधे घंटे के अंतराल में दो महिलाओं को निशाना बनाया और दोनों की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पहली वारदात सेक्टर-44 में हुई, जहां न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त आशा कांत को निशाना बनाया। दोपहर करीब 1:20 बजे वह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर से निकली थीं। घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। चेन करीब डेढ़ तोले की थी।

स्नैचर ने हेलमेट पहना हुआ था। सूचना मिलने पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

दूसरी घटना सेक्टर-47 में एलआईसी कार्यालय के पास 

चेन स्नैचिंग की दूसरी घटना सेक्टर-47 स्थित एलआईसी कार्यालय के पास हुई। यहां काम करने वाली 55 वर्षीय हरजीत कौर दोपहर में लंच करने के बाद टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक पीछे से आया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।

हरजीत कौर के अनुसार आरोपित गहरे ग्रे रंग की एक्टिवा पर सवार था। उसने सफेद रंग का हेलमेट और पूरी बाजू की मेहंदी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। महिला ने बताया कि झपटी गई सोने की चेन करीब डेढ़ तोले की थी। वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पीसीआर और सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच करेगी कि दोनों घटनाओं में एक ही आरोप शामिल था या अलग-अलग लोगों ने वारदातों को अंजाम दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।