विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh: देर रात डड्डूमाजरा में प्रॉपर्टी डीलर पर चली गोली, अमेरिका में बैठे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने रची साजिश

Published: Fri, 23 Feb 2024 04:07 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ के दाद्दुमजरा में कल देर रात गोलियां चली। बताया जा रहा है कि एक प्रॉपर्टी डीलर को तीन युवकों ...और पढ़ें

देर रात डड्डूमाजरा में प्रॉपर्टी डीलर पर चली गोली, अमेरिका में बैठे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने रची साजिश
देर रात डड्डूमाजरा में प्रॉपर्टी डीलर पर चली गोली, अमेरिका में बैठे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने रची साजिश

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Firing At Daddumajra: चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में देर रात गोलियां चली। यह गोलियां प्रॉपर्टी कारोबारी (Property Dealer Shot) रिंकू के घर पर चलाई गई है। वह अपने दोस्त के यहां से बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद घर आ रहे थे। तभी तीन युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार तीनों युवकों ने विदेश में बैठे अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) के कहने पर यह गोलियां चलाई हैं। पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत दे दी है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। 

CCTV में कैद हुआ वारदात

बता दें कि देर रात हुई वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। एसएसपी कंवरदीप कौर से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी शिकायत मिली है और वह इस मामले की जांच कर रही हैं। जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही पुलिस 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपितों पर पिछले साल एक मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपितों को शक है कि पीड़ित रिंकू ने ही उन पर मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी बात को लेकर वह उस पर हमला कर रहे हैं। वहीं पुलिस सभी एंगल से इस मामले पर जांच कर रही है

रंगदारी मांगने का भी है आरोप

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रिंकू इस इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोप है कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की तरफ से उसे लगातार रंगदारी मांगी जा रही थी। उसने उसे रंगदारी नहीं दी इस कारण उसने उस पर हमला करवाया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर इस संबंधी एक वीडियो भी डाला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।