यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसा: 'बस एक बार उसकी आवाज...', अपनों से बात नहीं होने पर परिजन बेचैन, चंडीगढ़ स्टेशन पर लोगों का तांता
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसा हादसे के बाद लोग अपने परिजनों की खबर लेने में भटक रहे। अपनों की हालचाल लेने के लिए लोग परेशान हो गए हैं। अंबाला मंडल ने ...और पढ़ें

HighLights
- गोंडा में बड़ा रेल हादसा।
- हादसे में चार लोगों की मौत।
- चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन की कई डिब्बे पटरी से उतरे।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार (आज) को बड़ा रेल हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन गोंडा जंक्शन से 20 किलोमीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के पटरी से उतरने के बाद अंबाला मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। चंडीगढ़ स्टेशन पर हेल्पडेस्क लगाया गया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 0172-2639785 भी जारी किया गया है। अंबाला कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 0171-2610653 जारी किया गया है।
चंडीगढ़ से रवाना हुई थी ट्रेन
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन (15904) चंडीगढ़ से रवाना हुई थी, जो असम के डिब्रूगढ़ तक जाती है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से बुधवार रात 11:35 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन 20 जुलाई को सुबह 05:20 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचती। लेकिन इस बीच आज दोपहर दो बजे के बाद ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।
In regard with the derailment of 15904 Dibrugarh Express between Motiganj-Jhilahi in Lucknow division of North Eastern Railway, the helpline numbers are issued over Ambala Division. pic.twitter.com/7yasA6QlHm
— DRM Ambala NR (@drm_umb) July 18, 2024
परिजनों की एक आवाज सुनने को लोग बेचैन
अपने परिजनों का हाल जानने में लोग जुट गए हैं। वे हेल्पलाइन पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इसके लिए हेल्पडेस्क लगाया गया है। लोग वहां से जानकारी जुटा रहे हैं। अपने परिजनों से बात करने के लिए लोग बेचैन हैं। हादसे के बाद यात्रियों का सामान बिखर गया। लोगों का अपने परिजनों से संपर्क कट गया है।
खबरें और भी
इन ट्रेनों का बदला रूट
हालांकि, राहत बचाव कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।