Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमाके की धमकी, ई मेल आया, लिखा-जिला अदालत को उड़ा देंगे

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 12:41 PM (IST)

    चंडीगढ़ पुलिस को एक बार फिर सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में बम धमाके की धमकी मिली है। इससे पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया और चेकिंग अभियान चलाया गया। यह ...और पढ़ें

    सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की बिल्डिंग में बम धमाके धमकी से पुलिस अलर्ट।

    सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की बिल्डिंग में बम धमाके धमकी से पुलिस अलर्ट।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ जिला अदालत में बम धमाके की धमकी मिली।

    2. पुलिस और प्रशासन ने तुरंत चेकिंग अभियान चलाया।

    3. पहले भी स्कूलों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। धमकी, धमकी और फिर धमकी...। चंडीगढ़ की स्मार्ट और हाईटेक मानी जाने वाली पुलिस की नींद हैरान की हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 11:40 बजे ई-मेल आया, जिसमें लिखा सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की बिल्डिंग में बम धमाका होगा। तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट हुई। 

    मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते की तीन टीमों और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। बम निरोधक दस्तों , सेक्टर-36 थाना प्रभारी और सेक्टर-43 पुलिस पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अमरीक सिंह की मौजूदगी में पूरे जिला अदालत परिसर की सघन तलाशी ली।

    कई घंटे चली तलाशी के बाद बम निरोधक दस्ते ने पुलिस को क्लीयरेंस सर्टिफिकेट सौंपते हुए बताया कि अदालत परिसर में किसी भी तरह की संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। इसके बाद स्थिति को पूरी तरह शांत और नियंत्रण में बताया गया।

    पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और व्हाट्सएप संदेश के स्रोत की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर अमरीक सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

    पहले आ चुके धमकी भरे ई-मेल

    ऐसा पहली बार नहीं है। जिला अदालत और सेक्रेटरिएट की बिल्डिंग से लेकर, बस अड्डे और स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं। हाल ही में बम धमाके की धमकी से 26 स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई थी। कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी थी। पुलिस ने चेकिंग के बाद यह दावा किया था कि डरने की जरूरत नहीं है।

    खबरें और भी