चंडीगढ़ में एक बार फिर धमकी; कंट्रोल रूम पर आया मैसेज 'कॉलेज को बम से उड़ा देंगे', पुलिस अलर्ट
चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित डॉ. आंबेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कंट्रोल रूम को मिले मैसेज के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने कॉल ...और पढ़ें

बम धमाके की धमकी मिलते ही बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
HighLights
डॉ. आंबेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
पुलिस, बम स्क्वॉड ने कॉलेज परिसर में सर्च किया।
छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में बम धमाकों की धमकियों का सिलसिला जारी है। अब सेक्टर-42 स्थित डॉ. आंबेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
कंट्रोल रूम को एक मैसेज के जरिए इस धमकी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कॉलेज परिसर को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
एहतियात के तौर पर कॉलेज में मौजूद छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। साइबर टीम धमकी भरे मैसेज के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।