Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ECSH घोटाला! घर बैठे मरीज को बार-बार एडमिट दिखाया, कागजों में लाखों की दवा और लाखों का बिल

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 10:58 AM (IST)

    चंडीगढ़ में ईसीएचएस के तहत इलाज में बड़ा घोटाला सामने आया है। मंथन हेल्थ केयर और कई निजी अस्पताल मिलकर मरीजों को घर पर रहते हुए भी कागजों में भर्ती दि ...और पढ़ें

    ईसीएसएच योजना के तहत करोड़ों का घोटाला। धीरे- धीरे खुल रही परतें।

    ईसीएसएच योजना के तहत करोड़ों का घोटाला। धीरे- धीरे खुल रही परतें।

    HighLights

    1. ट्राईसिटी में ईसीएचएस के तहत इलाज में खेल।

    2. मरीज घर पर, कागजों में अस्पताल में भर्ती दिखाया गया।

    3. मंथन हेल्थ केयर और अस्पतालों के बीच कमीशन का खेल।

    बरिंद्र सिंह रावत, चंडीगढ़। मरीज घर पर आराम कर रहा है और कागजों में हॉस्पिटल में एडमिट। यही नहीं एक ही मरीज को बार बार एडमिट दिखाकर कागजों में ही दवा का लाखों का बिल। ट्राईसिटी में ईसीएचएस योजना के तहत इलाज के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ है।

    सेक्टर 38 वेस्ट की मंथन हेल्थ केयर सेक्टर 15 स्थित धर्म हॉस्पिटल, केयर हॉस्पिटल, इंडस हॉस्पिटल, शेल्बी हॉस्पिटल सहित कई हॉस्पिटलों में ईसीएचएस के मरीज रेफर करके घोटाला कर रही थी।

    मंथन हेल्थ केयर की ओर से शहर के कई प्राइवेट हॉस्पिटलों के आईसीयू को मैनेज भी कर रहे हैं। सबसे अधिक मरीज मंथन हेल्थ केयर ने सेक्टर 15 के धर्म हॉस्पिटल, केयर और शेल्बी हॉस्पिटल को रेफर किए।

    मरीजों को सरकारी पॉलीक्लीनिक से प्राइवेट इमरजेंसी में रेफर करवाने का काम भी मंथन हेल्थ केयर कर रही थी। सेक्टर 15 के धर्म हॉस्पिटल में ही एक साल में 25 से अधिक मरीज ईसीएचएस के तहत भर्ती हुए। इनकी पेमेंट भी धर्म हॉस्पिटल को हुई। इसका रिकॉर्ड भी सीबीआई के पास है। धर्म हॉस्पिटल ने इसकी एवज में मंथन हेल्थ केयर को कमीशन भी दी।

    एक ही मरीज कई बार भर्ती

    कई मामलों में एक ही मरीज को बार-बार रेफर करवाया जाता रहा है। इन मरीजों की ब्लड कल्चर की रिपोर्ट भी गलत तैयार की जाती रही। मरीज धर्म हॉस्पिटल में भर्ती थे, लेकिन लैब रिपोर्ट सेक्टर 38 वेस्ट में तैयार हो रही थी। महंगी दवा के हिसाब से फर्जी रिपोर्ट बनाई जा रही थी। 

    मंथन केयर के साथ हॉस्पिटलों का एमओयू

    शहर के कई हॉस्पिटल का मंथन हेल्थ केयर के साथ एमओयू किया हुआ है। धर्म हॉस्पिटल द्वारा भी उसे मरीजों के बदले कमीशन की पेमेंट की जाती रही है। धर्म हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के लेटर पैड, डिजिटल सिग्नेचर मंथन के सेक्टर 38 के सेंटर में मिले हैं। मरीज का इलाज धर्म हॉस्पिटल में किया जा रहा था जबकि बिलिंग सेक्टर 38 वेस्ट में मंथन हेल्थ केयर के सेंटर में की जा रही थी।

    खबरें और भी