चंडीगढ़ में छेड़छाड़ के आरोप में जिम ट्रेनर गिरफ्तार, युवती बोली-स्ट्रेचिंग के बहाने गलत तरीके से छुआ
चंडीगढ़ में एक जिम ट्रेनर दीपक को युवती से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि ट्रेनर ने स्ट्रेचिंग के बहाने उसे गलत तरी ...और पढ़ें

युवती से छेड़छाड़ केस में जिम ट्रेनर गिरफ्तार।
HighLights
दो बहनें जाती थी जिम में एक्सरसाइज करने।
एक के साथ जिम ट्रेनर ने की गलत हरकत।
बिना सीसीटीवी वाले कमरे में लेकर गया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एक निजी जिम में युवती से छेड़छाड़ के मामले में जिम ट्रेनर की गिरफ्तारी हुई। युवती का आरोप है कि स्ट्रेचिंग कराने के बहाने ट्रेनर से उसे गलत तरीके से छुआ। शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जिम ट्रेनर दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में सेक्टर-38 निवासी युवती ने बताया कि वह करीब दो महीने पहले अपनी बड़ी बहन के साथ जिम जाना शुरू किया था। बुधवार शाम दोनों रोज की तरह जिम पहुंचीं। आरोप है कि जिम ट्रेनर दीपक ने पहले उसकी बड़ी बहन को ऊपर वाले फ्लोर पर साइकिल एक्सरसाइज के लिए भेज दिया, जबकि उसे नीचे स्ट्रेचिंग कराने की बात कही।
पीड़िता का आरोप है कि स्ट्रेचिंग के बहाने ट्रेनर उसे जिम के उस हिस्से में ले गया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। वहां उसने बिना सहमति के उसके साथ अश्लील हरकत की। शिकायत के अनुसार जिम ट्रे ने पहले उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ और फिर उसकी छाती पर भी हाथ लगाया।
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। शिकायत मिलने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बुधवार रात करीब 11:15 बजे आरोपित ट्रेनर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।