विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Mayor Election 2024: AAP ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का किया स्वागत, कहा- 'BJP की तानाशाही पर करारा तमाचा'

Published: Mon, 05 Feb 2024 08:35 PM (IST)

Chandigarh Mayor Election 2024 चंडीगढ़ मेयर विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने ...और पढ़ें

AAP ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का किया स्वागत (फाइल फोटो)
AAP ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का किया स्वागत (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया और कहा कि कोर्ट का बयान भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही पर करारा तमाचा है, जिन्होंने मेयर चुनाव में दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की।

आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया और कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का इस मामले पर बयान बेहद महत्वपूर्ण है। भारत के मुख्य न्यायाधीश ने भी माना कि मेयर चुनाव में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया गया।

पूरे देश ने देखी भाजपा की तानाशाही- कंग

कंग ने कहा कि 30 जनवरी को मेयर चुनाव के दौरान पूरे देश ने भाजपा की तानाशाही देखी। उन्होंने न केवल चंडीगढ़ के लोगों के जनादेश का अपमान किया बल्कि लोकतंत्र में भरोसा रखने वाले सभी नागरिकों के विश्वास को भी चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने हमारे लोकतंत्र और न्याय प्रणाली में लोगों का विश्वास बहाल किया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता इसे याद रखेगी और 2024 के आम चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब देगी।

यह भी पढ़ें: 'यह लोकतंत्र की हत्या और भद्दा मजाक है, जिसकी किसी को अनुमति नहीं', चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक स्‍थगित के निर्देश

सीजेआई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने निर्देश दिया कि हाल ही में हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव का पूरा रिकॉर्ड पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के पास सुरक्षित रखा जाए। खंडपीठ ने यह भी निर्देश दिया कि चंडीगढ़ नगर निगम की 7 फरवरी को होने वाली बैठक और उसके बजट सत्र को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के खिलाफ चंडीगढ़ में AAP का अनशन, पार्षदों और पुलिस में हुई झड़प; बसों में भरकर थाने ले गई पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।