विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Mayor Election 2024: मेयर विवाद अभी भी बरकरार, AAP ने BJP के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने का किया एलान

Updated: Thu, 01 Feb 2024 07:02 PM (IST)

Chandigarh Mayor Election 2024 चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर विवाद अभी भी जारी है। आप ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेग ...और पढ़ें

AAP ने BJP के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने का किया एलान (फाइल फोटो)
AAP ने BJP के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने का किया एलान (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election 2024) में धांधली के खिलाफ दो फरवरी को आम आदमी पार्टी(आप) ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

एक्‍स अकाउंट पर पोस्‍ट किया शेयर

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया ब्लॉक को स्पष्ट बहुमत था। इसलिए पहले बीजेपी ने पार्षदों के खरीद-फरोख्त की कोशिश की। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो साजिश के तहत चुनाव टाल दिया गया।

यह भी पढे़ं:  Punjab: चार साल पुराने मामले में आया फैसला, झगड़े के बाद शराब के नशे में साथी की कर दी थी हत्‍या; अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

हाईकोर्ट के आदेश के बाद 30 जनवरी को जब चुनाव कराया गया तो आप और कांग्रेस के पास 20 वोट थे जबकि बीजेपी के पास सिर्फ 16 वोट थे। लेकिन भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने फर्जी तरीके से हमारे 8 वोटों को अवैध कर भाजपा प्रत्याशी को नया मेयर घोषित कर दिया।

आजादी के बाद भी चुनाव कराने में असमर्थ- पाठक

पाठक ने आगे कहा कि हम इस मामले में कोर्ट जाएंगे। लेकिन सवाल उठता है कि आजादी के इतने सालों बाद भी हम निष्पक्ष चुनाव कराने में असमर्थ हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि यदि ऑन रिकॉर्ड(जैसा कि हमने चुनाव कार्यवाही के वीडियो में देखा) भाजपा इस तरह से वोट चुरा सकती है और चुनाव में धांधली कर सकती है, तो इसमें कोई संदेह नहीं कि वह हर चुनाव में ऐसा करेगी। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जब वह मेयर चुनाव में ऐसा कर सकती है, तो आम चुनावों में क्या करेगी। 

यह भी पढे़ं: Video: 'उठ शेर पंजाबियों, पंजाब बचा लो...' SAD ने यात्रा के दिन रिलीज किया गाना, AAP पर जमकर साधा निशाना

पाठक ने एक्स पर लिखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस तरह से वोटों की चोरी हुई उसे देखकर पूरा देश स्तब्ध रह गया। लोगों का चुनाव प्रक्रिया से ही विश्वास उठ गया है। देश को वोट की चोरी से बचाने और बीजेपी को बेनकाब करने के लिए आम आदमी पार्टी कल दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी।