चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में विपक्ष का हंगामा, टेबल एजेंडा पेश न करने पर भड़की कांग्रेस और AAP
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने टेबल एजेंडा पेश न करने पर जमकर हंगामा किया। मेयर ने एजेंडा अगली बैठक में लाने की बात कही, जिस पर विपक्ष ने सवाल उठाए।

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में हंगामा करते विपक्षी पार्षद।
HighLights
चंडीगढ़ नगर निगम बैठक में कांग्रेस और आप का हंगामा।
टेबल एजेंडा पेश न करने पर पार्षदों ने विरोध जताया।
मेयर ने एजेंडा अगली बैठक में लाने की बात कही।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में वीरवार को जमकर हुआ। टेबल एजेंडा न आने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने विरोध किया।
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि टेबल एजेंडा सदन की अगली बैठक में लाए जाएंगे और उस पर चर्चा होगी। लेकिन वह सभी एजेंडा वापस ले लिए हैं। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस पर हंगामा कर रहे हैं।
उनका कहना है कि यह टेबल एजेंडा आखिर किस तरह से सदन की मंजूरी के बिना वापस ले लिए गए। सदन बिना किसी ने वापस लिया जा सकता है।
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि अगर एजेंडा की इतनी ही चिंता है तो फिर शाम तक यहां सदन में बैठते क्यों नहीं? सब उठकर चले क्यों जाते हैं? जब चर्चा करनी होती है तब सब अपने घरों को चले जाते हैं। एक दिन महीने में सदन की बैठक होती है, उसमें भी लोग रुकना नहीं चाहते।
