Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'इंटरनेशनल ट्रेडिंग में निवेश पर मोटा मुनाफा', विदेशी नंबरों से आने वाली ऐसी कॉल से रहें सावधान; चंडीगढ़ में 25.80 की ठगी

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:16 PM (GMT+05:30)

    चंडीगढ़ में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 25.80 लाख रुपये की ठगी की गई। साइबर ठगों ने विदेशी नंबर ...और पढ़ें

    ग्लोबल प्राइम सीएस नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर जीता भरोसा।

    ग्लोबल प्राइम सीएस नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर जीता भरोसा।

    HighLights

    1. एमएनसी कर्मचारी से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी।

    2. विदेशी नंबरों से संपर्क कर टेलीग्राम पर निवेश का झांसा।

    3. साइबर थाना सेक्टर-17 में मामला दर्ज, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। साइबर ठगों ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक बहुराष्ट्रीय कंपनी(एमएनसी) के कर्मचारी से 25.80 लाख रुपये की ठगी कर ली।

    ठगों ने खुद को ग्लोबल प्राइम सीएस नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पहले विश्वास जीता और फिर टेलीग्राम के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये जमा करवा लिए। पीड़ित ने निवेश की रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया।

    शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सेक्टर-43 निवासी 37 वर्षीय पार्थ शाही ने बताया कि वह मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं। 30 और 31 जनवरी 2026 को उन्हें एक विदेशी मोबाइल नंबर से काॅल आई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का दावा किया गया।

    शुरुआत में उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया, लेकिन 9 फरवरी को दोबारा संपर्क कर ठगों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपितों ने उन्हें टेलीग्राम एप पर जोड़कर कथित ट्रेडिंग प्लेटफाॅर्म के माध्यम से निवेश करने के निर्देश दिए।

    9 फरवरी से 29 मार्च 2026 के बीच उन्होंने अलग-अलग तिथियों में आरबीएल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न खातों में कुल 25.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठग हर बार निवेश पर बेहतर रिटर्न और अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाते रहे।

    खबरें और भी

    कुछ समय बाद जब पार्थ शाही ने अपने निवेश और मुनाफे की राशि निकालने का प्रयास किया तो आरोपित बहाने बनाने लगे। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना और टेलीग्राम पर जवाब देना भी बंद कर दिया।

    पीड़ित को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित ने साइबर थाना सेक्टर-17 में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, टेलीग्राम चैट और डिजिटल लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।