Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh News: चंडीगढ़ में गूंजा जय बागेश्वर धाम, बाबा की झलक पाने के उमड़ा लोगों का सैलाब

    Updated: Wed, 15 May 2024 08:21 PM (GMT+05:30)

    Chandigarh News बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज चंडीगढ़ आए। वह आज पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे जिन्हें देखने के लिए लोग लालायित दिखे। धी ...और पढ़ें

    Chandigarh News: चंडीगढ़ में गूंजा जय बागेश्वर धाम, बाबा की झलक पाने के उमड़ा लोगों का सैलाब
    Chandigarh News: चंडीगढ़ में गूंजा जय बागेश्वर धाम, बाबा की झलक पाने के उमड़ा लोगों का सैलाब

    जेएनएन, चंडीगढ़। Chandigarh News: बागेश्वर धाम कन्हैया मित्तल के घर निजी दौरे पर आए थे लेकिन ऐसा लगा कि सारे चंडीगढ़ की जनता ही कन्हैया मित्तल की कुटिया पर पहुंच गई हो, चाहे छोटा बच्चा हो या बुजुर्ग सभी बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar) की एक झलक के लिए लालायित नजर आए।

    कपिल मित्तल के घर मंदिर में नवाया शीश

    धीरेंद्र शास्त्री भी सभी को आशीर्वाद देते रहे व कन्हैया मित्तल के बालकनी से जनता को दर्शन देते हुए भी नजर आए, छोटे बच्चों को गोद में उठा प्यार दिया व कपिल मित्तल के घर में मंदिर में शीश भी नवाया।

    इस मौके पर कन्हैया मित्तल ने अपार जन समूह का धन्यवाद दिया, संतो के जमावड़े के साथ-साथ धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त करने राजनीतिज्ञ का भी जमावड़ा दिखा, संजय टन्डन, लतिका शर्मा, अनूप गुप्ता, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।