Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh News: मेयर चुनाव से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चंडीगढ़ में एडवाइजर पद खत्म

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 10:31 PM (IST)

    Chandigarh Latest News चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ शहर में एडवाइजर नहीं होंगे। केंद्र सरकार की नई अ ...और पढ़ें

    Chandigarh Latest News: चंडीगढ़ में नहीं होंगे एडवाइजर (जागरण फोटो)
    Chandigarh Latest News: चंडीगढ़ में नहीं होंगे एडवाइजर (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। - केंद्र सरकार ने इन नियुक्तियों को लेकर केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन - एडवाइजर की जगह चीफ सेक्रेटरी किए जाने को लेकर लंबे समय से की जा रही थी मांग

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन में अब एडवाइजर के पद को खत्म कर चीफ सेक्रेटरी पद पर नियुक्ति होगी। केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूटी में चीफ सेक्रेटरी की पोस्ट क्रिएट किए जाने को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

    केंद्र सरकार ने यूटी प्रशासन में पहले से मंजूर आइएएस के पदों को भी बढ़ाने का फैसला लिया है। मौजूदा नौ आइएएस की जगह अब दो नए पद सृजित कर कुल 11 आइएएस के पद मंजूर कर दिए हैं।

    दो ये नए पद शामिल

    नए पदों में सेक्रेटरी अर्बन प्लानिंग एंड स्मार्ट सिटी और एक्साइज कमिश्नर के पद शामिल हैं। चंडीगढ़ में एडवाइजर की जगह चीफ सेक्रेटरी पद किए जाने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।

    उधर, बीते कुछ समय से यूटी प्रशासन में यूटी कैडर के अधिकारियों का दबदबा जारी है। दो नए पदों पर भी अब केंद्र से ही नियुक्ति होने की उम्मीद है। इस बदलाव को भविष्य में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

    पंजाब और हरियाणा पर पड़ेगा असर?

    इसका हरियाणा और पंजाब के अधिकारियों की नियुक्ति पर पड़ सकता है। भाजपा नेता कैलाश चंद जैन ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। एडवोकेट अजय जग्गा ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी की नियुक्ति की मांग काफी लंबे समय से लंबित थी। अब एडवाइजर का पद पंजाब और हरियाणा चीफ सेक्रेटरी के बराबर होगा। चंडीगढ़ के लिए यह अच्छा फैसला है।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं विशेषज्ञ

    कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार प्रशासन में एडवाइजर के पद को चीफ सेक्रेटरी किए जाने से प्रशासनिक ढांचे में फिलहाल तो कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा। लेकिन चर्चा है कि अगर केंद्र सरकार भविष्य में कोई नई नोटिफिकेशन जारी कर 11 आइएएस पदों में से किसी पर भी यूटी कैडर के अधिकारी की नियुक्ति कर सकता है। मंगलवार को नोटिफिकेशन की जानकारी मिलते ही यूटी प्रशासन के गलियारों में खलबली मच गई है।

    फिलहाल मौजूदा एडवाइजर ही चीफ सेक्रेटरी के पद पर रहेंगे। यूटी प्रशासन में कार्यरत पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर नियुक्त अधिकारी भी नोटिफिकेशन को लेकर उलझे हुए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन में एडवाइजर के पद पर पहली बार तीन जून 1984 को आइएएस अधिकारी के बैनर्जी की नियुक्ति हुई थी। तब से अब तक यूटी प्रशासन में 20 आइएएस की एडवाइजर के तौर पर नियुक्ति हुई है। सिर्फ दो महिलाएं ही यूटी प्रशासन में एडवाइजर बनी।