विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोल्डी बराड़ ने चंडीगढ़ के दो क्लबों को दी उड़ाने की धमकी, करोड़ों की रंगदारी की मांग; संचालकों में मची खलबली

Published: Mon, 16 Dec 2024 02:41 PM (IST)

आतंकी गोल्डी बराड़ ने चंडीगढ़ के दो और क्लबों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। गोल्डी बराड़ ने ...और पढ़ें

आतंकी गोल्डी बराड़ ने चंडीगढ़ में दो क्लब संचालकों से मांगी रंगदारी (फाइल फोटो)
आतंकी गोल्डी बराड़ ने चंडीगढ़ में दो क्लब संचालकों से मांगी रंगदारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 20 दिन पहले ही सेक्टर- 26 के दो क्लबों में हुए थे हमले
  2. गोल्डी ने क्लब संचालकों से मांगी है करोड़ों की रंगदारी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आतंकी गोल्डी बराड़ ने शहर के दो और नाइट क्लबों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। क्लब संचालक तो दहशत में हैं ही साथ ही धमकी ने पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। पुलिस अब इन धमकियों की जांच में जुटी हुई है। गोल्डी बराड़ ने क्लब संचालकों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने और क्लबों में बम ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई है।

इन क्लबों पर 20 दिन पहले ही हुए थे हमले

सेक्टर-26 स्थित डि’ ओरा और सेविले नाइट क्लब पर बम से हमले को अभी 20 दिन ही हुए हैं। अब दो और क्लबों को बम से उड़ाने की धमकी आतंकी गोल्डी बराड़ ने दी है। यह धमाके 26 नवंबर को अल सुबह तीन बजे किए गए थे। इससे पहले 11 अक्टूबर को सेक्टर-10 स्थित कोठी नंबर 575 में हैंड ग्रेनेड से हमला किया था। क्लब संचालकों ने इसकी मौखिक सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें- पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमलों से सतर्कता, अब रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे गेट; चौकियों में SSG के जवान तैनात

धमकी के बाद पुलिस कर रही है जांच

पुलिस पता लगाने में जुटी है कि रंगदारी की जो धमकी आई है, गोल्डी बराड़ ने ही दी है या उसके नाम का कोई प्रयोग कर रहा है। सेक्टर-26 में हुए बम धमाकों के आरोप में गिरफ्तार किए विनय और अजीत से हुए राजफाश के बाद अब पुलिस शहर के क्लब संचालकों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि सेक्टर-26, 7, 8 और सेक्टर-9 में करीब 50 नामी क्लब हैं।

तीन दिन पहले रोहित गोदारा ने दी थी धमकी

आतंकी गोल्डी बराड़ के एसोसिएट गैंगस्टर रोहित गोदारा ने 12 दिसंबर को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से चंडीगढ़ को बम धमाकों से दहलाने की धमकी दी थी। उसमें यह भी कहा कि इसे केवल कोरी धमकी मत समझना। हम जो बोलते हैं, वो करते हैं।

उसने कहा कि चंडीगढ़ और गुरुग्राम में पहले हुए धमाके छोटा सा डेमो थे। अगर उनको टैक्स नहीं दिया तो बड़े धमाके होंगे, जिससे शहर के क्लब बिखर जाएंगे। अब दो क्लब संचालकों को मिली धमकी के बाद सभी क्लब संचालकों में खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: पाकिस्तान से मंगवाई 6 पिस्तौल, 4.5 किलो हेरोइन और डेढ़ लाख ड्रग मनी समेत 8 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।