Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh Police Result 2023: चंडीगढ़ पुलिस विभाग में चयनित हुए 477 पुरुष और 223 महिला कांस्टेबल, दीपावली से पहले होंगे भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 11:50 AM (GMT+05:30)

    चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 700 कांस्टेबल (Chandigarh Police Constable Result 2023) बुधवार को चयनित हो गए। इसमें 477 पुरुष और 122 महिला कैटेगरी में चयन हु ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ पुलिस विभाग में चयनित हुए 477 पुरुष और 223 महिला कांस्टेबल (फाइल फोटो)
    चंडीगढ़ पुलिस विभाग में चयनित हुए 477 पुरुष और 223 महिला कांस्टेबल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चंडीगढ़ पुलिस विभाग की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट रीलीज हो गया।
    2. चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 477 पुरुष और 223 महिला कांस्टेबल चयनित हुए हैं।
    3. जरनल में 178 पुरुषों का चयन हुआ हैं।
    4. वहीं, जनरल में 101 महिलाओं का चयन हुआ है।

    कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। Chandigarh Police Result 2023:  चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 700 कांस्टेबल बुधवार को चयनित हो गए। इसमें 477 पुरुष और 122 महिला कैटेगरी में चयन हुआ हैं। जबकि 176 को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। अब चयनित युवाओं के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ अन्य दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू होगी।

    इसके बाद सभी की दीपावली से पहले नियुक्ति संभावित है। चयनित होने वाले युवाओं की सूची चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://chandigarhpolice.gov.in/. पर अपलोड कर दी गई है। जहां जाकर अपने रिजल्ट देख सकते है।

    किस कैटेगरी में कितने प्रतिशत

    जरनल में 178 पुरुषों का चयन हुआ हैं। इनका मेरिट 75.77 प्रतिशत बना है। जबकि इसी में 101 महिलाओं का चयन हुआ हैं। इनकी मेरिट 75.66 बनी हैं।

    • 64.54 की मेरिट पर एससी कैटेगरी में 72 पुरुष चयनित
    • 56.89 की मेरिट पर एससी फीमेल कैटगरी में 40 चयनित
    • 73.47 की मेरिट पर ओबीसी मेल कैटेगरी में 104 चयनित
    • 68.11 की मेरिट पर ओबीसी फीमेल कैटेगरी में 60 चयनित
    • 73.72 की मेरिट पर ईडब्ल्यूएस मेल कैटेगरी में 39 चयनित
    • 70.66 की मेरिट पर ईडब्ल्यूएस फीमेल कैटेगरी में 22 चयनित
    • 59.69 की मेरिट पर 45 एक्स सर्विस मैन चयनित।
    • 36.22 की मेरिट पर एससी एक्स सर्विस मैन में 18 चयनित
    • 50.51 की मेरिट पर ओबीसी एक्स सर्विस मैन में 21 चयनित

    एक लाख 29 हजार 399 लोगों ने किया था आवेदन

    700 कांस्टेबल पद के लिए चंडीगढ़ पुलिस में एक लाख 29 हजार 399 आवेदन आए थे। वहीं, 23 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के 109 केंद्रों पर 99 हजार 940 आवेदकों ने लिखित परीक्षा दी थी। जिसके बाद 7070 लिखित परीक्षा और करीब 2500 आवेदक ने फिजिकल टेस्ट पास किया था।

    यह भी पढ़ें- Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना बहाल को लेकर दिल्ली में केंद्र-राज्य सरकार के कर्मचारियों की चेतावनी रैली

    कंप्यूटर कोर्स और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य

    80 घंटे का कंप्यूटर कोर्स और ड्राइविंग लाइसेंस नियुक्ति पाने वाले प्रत्येक आवेदक को अनिवार्य है। कंप्यूटर कोर्स किसी भी सरकारी संस्थान, आइएसओ से मान्यता प्राप्त संस्थान, इलेक्ट्रानिक्स एक्रिटेडेट आफ कंप्यूटर कोर्स (डीओईसीसी) की तरफ से किया गया ही मान्य होगा ।अंतिम चरण में इन दस्तावेज के नहीं मिलने पर आवेदक का चयन रद्द भी हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर से हैदराबाद जाना आसान, 3 घंटे में ही पूरी होगी यात्रा; एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट

    खबरें और भी