Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट कही जाने वाली चंडीगढ़ पुलिस का ये सिस्टम सही है? चोरी की शिकायत पर 8 माह बाद FIR होने पर उठे सवाल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:07 PM (GMT+05:30)

    चंडीगढ़ में एक व्यक्ति को अपने घर में दो बार हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए आठ महीने तक पुलिस थाने और मुख्यालय के चक्कर काटने पड़े। दिसंबर 2025 ...और पढ़ें

    चोरी की शिकायत पर आठ महीने बाद एफआईआर।

    चोरी की शिकायत पर आठ महीने बाद एफआईआर।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ में एक घर में दो बार चोरी की घटना हुई।

    2. नकदी और सोने-चांदी के गहने ले गए चोर।

    3. पीड़ित काटता रहा थाने-हेडक्वार्टर के चक्कर।

    मनोज बिष्ट, चंडीगढ़। घर में दो बार चोरी होने के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए एक व्यक्ति को थाने से लेकर पुलिस मुख्यालय तक चक्कर काटने पड़े। आखिरकार करीब आठ महीने बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या स्मार्ट कही जाने वाली चंडीगढ़ पुलिस का ये सिस्टम सही है।

    मामला सेक्टर-24 डी स्थित मकान नंबर 3004 का है, जहां दिसंबर 2025 में दो अलग-अलग तारीखों में चोरी होने की शिकायत दी गई थी। गिरिजेश कुमार पांडेय के अनुसार, वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 11 से 31 दिसंबर 2025 तक पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के चौरा खास गांव गए हुए थे।

    उनकी गैरमौजूदगी में उनके घर में 16 तथा 26 दिसंबर को चोरी हुई। चोर घर से 41,500 रुपये नकद के अलावा सोने के कानों के झुमके, मंगलसूत्र, नोज पिन, अंगूठी, चांदी की पायल और चांदी के पांच सिक्के समेत अन्य कीमती सामान ले गए।

    पड़ोसियों से चोरी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी। वह पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तक उपलब्ध कराने को तैयार था। 

    इसके बावजूद मामला दर्ज कराने के लिए उसे लंबे समय तक पुलिस अधिकारियों और थाने के चक्कर लगाने पड़े। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चोरी की दोनों वारदातों में शामिल आरोपितों की पहचान करना और चोरी हुए सामान का पता लगाना है।

    खबरें और भी