Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम; डोनी बल गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, विदेश में बैठे शख्स ने दी थी सुपारी

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:27 PM (IST)

    चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल ने गैंगस्टर डोनी बल गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर पंजाब में एक पूर्व सरपंच और कारोबारी की हत्या की साजिश को नाकाम किया है। इस सा ...और पढ़ें

    गिरफ्तार किए गए शूटर राजस्थान के रहने वाले हैं।

    गिरफ्तार किए गए शूटर राजस्थान के रहने वाले हैं।

    HighLights

    1. कारोबारी के स्टोर तक पहुंचकर रेकी कर चुके थे शूटर।

    2. विदेश में बैठे शख्स ने 25 लाख की सुपारी दी थी।

    3. पुलिस विदेश में बैठे मास्टरमाइंड का लगा रही पता।

    संदीप खत्री, मोहाली। चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल ने गैंगस्टर डोनी बल गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर पंजाब में पूर्व सरपंच और सैनिटरी कारोबारी की हत्या की साजिश को नाकाम किया है। इसके लिए विदेश में बैठे एक शख्स ने सुपारी दी थी।

    गिरफ्तार किए गए शूटर लवखुश और बनवारी राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र लगभग 20 साल है। पुलिस ने उनके कब्जे से आटोमैटिक पिस्टल बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि कारोबारी का गांव में अपनी जमीन में सैनिटरी का स्टोर है।

    दोनों शूटर स्टोर तक पहुंचकर उसकी रेकी कर चुके थे, लेकिन उस समय कारोबारी वहां नहीं मिला। इसके बाद दोनों दोबारा हथियार लेकर हत्या करने आने वाले थे। इससे पहले ही ऑपरेशन सेल की टीम ने दोनों शूटरों को दबोच लिया।

    25 लाख में दी थी हत्या की सुपारी

    पूछताछ में लवकुश और बनवारी ने खुलासा किया कि हत्या गैंगस्टर डॉनी बल के कहने पर की जानी थी। पुलिस को पता चला कि विदेश में बैठे एक शख्स ने डॉनी बल को इस हत्या के लिए 25 लाख रुपये सुपारी दी थी।

    खबरें और भी

    पुलिस विदेश में बैठे मास्टरमाइंड की पहचान करने और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में रंजिश का एंगल भी सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

    रेकी कराने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार

    जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच व कारोबारी की रेकी कराने में दो अन्य आरोपितों की भी भूमिका थी। इन्हीं दोनों ने लवकुश और बनवारी को कारोबारी के ठिकाने और आने-जाने की जानकारी दी थी।

    रेकी करने से पहले 12 जून को जालंधर के बीएमएस फैशन स्टोर पर आरोपितों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपितों को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपितों को साथ लेकर बरामदी करने पहुंची पंजाब पुलिस पर 4 राउंड फायर कर दिए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया।

    ट्राईसिटी में लगातार सक्रिय है डॉनी बल

    पुलिस जांच के अनुसार गैंगस्टर डोनी बल इन दिनों ट्राईसिटी में लगातार सक्रिय है और कुख्यात गैंगस्टर गोपी घनश्याम पुरिया के गैंग को ऑपरेट कर रहा है। डोनी बल का नाम पहले भी कई चर्चित मामलों में सामने आ चुका है।

    इनमें मोहाली का राणा बलाचौरिया हत्याकांड, पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू नेता जशन जवांदा पर फायरिंग और चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में शराब कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला भी शामिल है।

    इसके अलावा चंडीगढ़ के एक क्लब संचालक की हत्या की साजिश रचने ओर रैकी करवाने में भी डोनी बल का नाम सामने आया था। अब पुलिस पूरे नेटवर्क के साथ-साथ विदेश में बैठे उस मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिसने सुपारी देकर इस हत्या की साजिश रची थी।