Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में सरेबाजार गुंडागर्दी, पेसों के लेन-देन में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 12:58 PM (IST)

    चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में पैसों के लेन-देन को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर पर 15-20 युवकों ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने ...और पढ़ें

    सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर पीटा।

    सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर पीटा।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ की शास्त्री मार्केट में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला।

    2. पैसों के लेन-देन को लेकर 15-20 युवकों ने पीटा।

    3. घटना का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर सवाल।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर की सबसे व्यस्तम सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में गुंडागर्दी देखने को मिली। पैसों के लेन-देन में 15 से 20 युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर पीटा। घटना तीन दिन पहले देर रात की है, जिसके वीडियो और फोटो वायरल होने पर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    हमलावर तीन से तीन अलग-अलग गाड़ियों में आए। प्रॉपर्टी डीलर 27 वर्षीय आदित्य को चारों ओर से घेरकर सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट की। हमलावरों ने आदित्य को गर्दन से पकड़कर गाड़ी से बाहर खींचा। 

    आदित्य ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उसे सड़क गिराया और बुरी तरह से पीटा। उस पर डंडों से हमला किया। यह भी अंदेशा है कि हमलावरों के पास लोहे की रॉड भी थी।

    यहां तक की जब एक युवक बीच-बचाव करने की कोशिश करता है तो हमलावर उसके साथ भी मारपीट करते हैं। हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस मामले में अभी तक किसी पीड़ित या उसके परिजनों से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।