चंडीगढ़ दुष्कर्म केस: पंजाब महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, CM आवास की ओर बढ़ रहीं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
पंजाब महिला कांग्रेस ने चंडीगढ़ दुष्कर्म केस और मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे आरोपों को लेकर सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन का प्रयास किया।
-1788589460141_m.webp)
चंडीगढ़ में पंजाब महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन।
HighLights
महिला कांग्रेस ने चंडीगढ़ दुष्कर्म केस पर किया प्रदर्शन
सीएम की पत्नी पर 5 करोड़ लेने का आरोप
पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोका
जागरण संवाददाता, चंड़ीगढ़। पंजाब में महिला सुरक्षा और एक दुष्कर्म केस को लेकर शनिवार को पंजाब कांग्रेस महिला विंग ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बलबीर कौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस भवन से विरोध मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस का आरोप है कि दुष्कर्म केस के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर पांच करोड़ रुपये लेने के आरोप लगाए गए हैं।
निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस महिला विंग ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आगे बढ़ने को लेकर कहा सुने भी भी हुई। पंजाब कांग्रेस की ओर से पिछले कुछ समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

8 सितंबर को भूपेश बघेल अन्य साथियों संग करेंगे प्रदर्शन
इसी कड़ी में 8 सितंबर को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कांग्रेस नेता पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना होगा।
