विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में दो PCS करेंगे जॉइन, अविकेश गुप्ता और बलवीर राज की नियुक्ति को मंजूरी, पंजाब से जल्द होंगे रिलीव

Published: Tue, 31 Mar 2026 03:10 PM (IST)

चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब से दो पीसीएस अधिकारी अविकेश गुप्ता और बलबीर राज सिंह प्रतिनियुक्ति पर शामिल होंगे। यूटी प्रशासक ...और पढ़ें

2014 बैच के पीसीएस अधिकारी अविकेश गुप्ता।

2014 बैच के पीसीएस अधिकारी अविकेश गुप्ता।

HighLights

  1. अविकेश गुप्ता 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी।

  2. यूटी प्रशासक ने डेपुटेशन पर नियुक्ति को हरी झंडी दी।

  3. प्रशासन ने पंजाब सरकार को लिखा रिलीव करने को पत्र।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब सरकार से दो पीसीएस अधिकारी अप्रैल में चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाॅइन कर लेंगे। दोनों की डेपुटेशन पर नियुक्ति को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद सोमवार को प्रशासन ने दोनों अफसरों को तुरंत रिलीव करने के लिए पंजाब सरकार को पत्र लिखा है।

2014 बैच के पीसीएस अधिकारी एवं रोपड़ के एडीसी अविकेश गुप्ता के अलावा बलबीर राज सिंह डेपुटेशन पर यूटी प्रशासन में ज्वॉइन करेंगे। पंजाब सरकार ने चार आईएएस और छह पीसीएस अफसरों का पैनल भेजा है।

इसमें अवनीत कौर, अविकेश गुप्ता, बलबीर राज सिंह, रविंदर सिंह अरोड़ा, इंदरपाल और दीपांकर गर्ग के नाम शामिल है, जिनमें से दो नाम फाइनल किए गए हैं। यह दोनों अधिकारी यूटी से आईएएस बनकर पंजाब ज्वाॅइन कर चुके हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ और रुबिंदरजीत सिंह बराड़ की जगह लेंगे। पंजाब से आईएएस की नियुक्ति को लेकर भी फाइल अंतिम चरण में है।

चंडीगढ़ प्रशासन में फिर होगा बदलाव

यूटी प्रशासन में अप्रैल में फिर से बड़े स्तर पर अधिकारियों के विभागों में बदलने की तैयारी है। पंजाब से दो पीसीएस, एक आइएएस के अलावा हरियाणा से भी एक एचसीएस की नियुक्ति की जाएगी। सूत्रों अनुसार प्रशासन में एक ही पद पर कई वर्षों से जमे हुए अधिकारियों के विभागों को बदलने की तैयारी है।

कुछ अफसरों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें भी यूटी प्रशासन के पास लगातार पहुंच रही हैं। संवेदनशील पदों पर तीन साल से अधिक समय से अधिकारियों की नियुक्ति का मामला चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी संसद में भी उठा चुके हैं।

इस मामले में कुछ दिन पहले ही यूटी चीफ सेक्रेटरी की ओर से प्रशासक को रिपोर्ट दी गई है। नए अधिकारियों के आने के बाद प्रशासन में बड़ा फेरबदल होना तय माना जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।