विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में एक नवंबर से बदल जाएगा सरकारी स्कूलों का समय, बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए फैसला

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:51 PM (IST)

चंडीगढ़ में पहाड़ों पर बर्फबारी और बदलते मौसम के कारण ठंड बढ़ने से सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया ...और पढ़ें

स्कूलों में एक नवंबर से नया टाइम टेबल हो जाएगा लागू। (सांकेतिक फोटो)

स्कूलों में एक नवंबर से नया टाइम टेबल हो जाएगा लागू। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. दोहरी पाली के स्कूल सुबह 7:50 बजे खुलेंगे।

  2. एकल पाली के स्कूलों का समय सुबह 8:10 बजे से।

  3. बच्चों को सर्दी से बचाने का मुख्य उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पहाड़ों पर बर्फबारी और बदले मौसम की वजह से चंडीगढ़ में अब ठंड असर दिखाने लगी है। सुबह-शाम सर्दी महसूस होती है। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

नई समय-सारिणी एक नवंबर से लागू होगी और 2 नवंबर से दोहरी पाली के स्कूल सुबह 7:50 बजे खुलेंगे। सुबह की पाली में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी सुबह 8 बजे आएंगे और दोपहर 1:15 बजे छुट्टी पाएंगे।

कक्षा 1 से 5 तक का स्टाफ सुबह 10:50 बजे आएगा और शाम 5:10 बजे छुट्टी पाएगा। इन कक्षाओं के विद्यार्थी दोपहर 12:45 बजे स्कूल पहुंचेंगे और शाम 5 बजे छुट्टी पाएंगे।

वहीं, एकल पाली के स्कूलों में टीचिंग और नाॅन-टीचिंग स्टाफ सुबह 8:10 बजे आएगा और दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होगी। विद्यार्थी सुबह 8:20 बजे पहुंचेंगे और दोपहर 2:20 बजे छुट्टी पाएंगे।

यह भी पढ़ें- Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में चार डिग्री तक गिरेगा तापमान, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंडक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।