Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के 650 खिलाड़ियों को मिलेगी 2.50 करोड़ की स्काॅलरशिप, 25 मार्च को सम्मान समारोह

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 07:37 PM (IST)

    चंडीगढ़ खेल विभाग 25 मार्च को 650 खिलाड़ियों को 2.50 करोड़ रुपये की स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप देगा। नई खेल नीति के तहत चौथी बार दी जा रही यह स्कॉलरशिप इंटर- ...और पढ़ें

    खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को कैश पुरस्कार दिया जाएगा।

    खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को कैश पुरस्कार दिया जाएगा।

    HighLights

    1. चौथी बार स्पोर्ट्स टैलेंट स्काॅलरशिप दी जाएगी।

    2. प्रशासक करेंगे 2.50 करोड़ वितरित।

    3. पहले तीन स्थानों पर आने वालों को 24 से 60 हजार।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़।  चंडीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। यूटी प्रशासन का खेल विभाग चौथी बार स्पोर्ट्स स्काॅलरशिप देने की तैयारी में है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 25 मार्च को करीब 650 खिलाड़ियों को 2.50 करोड़ रुपये की स्काॅलरशिप वितरित करेंगे। चौथी बार प्रशासक के हाथों यह स्काॅलरशिप मिलने जा रही है।

    खेल विभाग की ओर से एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीत इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर करीब 40 खेल प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान (मेडल) हासिल करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से सालाना दी जाने वाली स्पोर्ट्स टैलेंट स्काॅलरशिप देने का फैसला लिया है।

    इस स्कालरशिप के तहत खिलाड़ियों को अंडर-14, 17, 19 और अंडर 23 के तहत खेलने वाले खिलाड़ियों को कैश पुरस्कार दिया जाएगा। जनवरी-फरवरी में खेल विभाग ने 2024-25 सत्र में मेडल हासिल करने वाले योग्य खिलाड़ियों से स्काॅलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

    बीते दिनों आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए सेक्टर-42 में खास कैंप का आयोजन किया गया। अब खेल विभाग ने प्रमाण पत्र की स्क्रूटनी के बाद 647 खिलाड़ियों को कैश अवाॅर्ड देने की सूची तैयार की है। सूत्रों अनुसार सेक्टर-9 यूटी सचिवालय मल्टीपर्पज हाॅल में इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने की तैयारी है।

    खबरें और भी

    दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

    यूटी प्रशासक के निर्देशों पर खेल विभाग की ओर से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष स्पोर्ट्स पाॅलिसी का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। बुधवार को स्पोर्ट्स टैलेंट स्काॅलरशिप समारोह में पहली बार यूटी प्रशासक की ओर से खास तौर पर शहर के दिव्यांग और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से इस मौके पर स्टेट, नेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशासक कटारिया सम्मानित करेंगे।