Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    काम की खबर: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए बस चलाएगा CTU; जानें रूट से लेकर किराए तक सभी जानकारी

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 02:50 PM (IST)

    Chandigarh To Ayodhya Bus अब चंडीगढ़ से अयोध्‍या का सफर सिर्फ 19 घंटे में हो सकेगा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग चंडीगढ़ से अयोध्‍या के लिए बस चलाएग ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ से अयोध्या तक बस चलाएगा सीटीयू (फाइल फोटो)
    चंडीगढ़ से अयोध्या तक बस चलाएगा सीटीयू (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। अगर आप चंडीगढ़ में रह रहे हैं और अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग जल्द ही यहां जाने के लिए एक बस सेवा शुरु करने वाला है। इस बस से आप 19 घंटे में अयोध्या पहुंच जाएंगे। आइए जानते हैं इस बस से संबंधित सभी जानकारी।

    सीटीयू पहले ही अपने यात्रियों को तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाता रहा है। अब चूंकि, अयोध्या में राम मंदिर बन गया है तो यहां पहुंचने के लिए सीटीयू ने एक विशेष बस सेवा शुरू की है। इस बस में बैठकर आप अयोध्या नगरी पहुंच जाएंगे।

    कब शुरू होगी अयोध्या के लिए बस सेवा?

    चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ये बस सेवा बसंत पंचमी से पहले शुरू करने वाला है। जो कि सेक्टर 17 आईएसबीटी से शुरू होगी। यहीं से आप अयोध्या जाने के लिए बस लेंगे और यहीं आकर यह खत्म भी होगी।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election 2024: हाई कोर्ट में मेयर चुनावों को लेकर 26 फरवरी को होगी अगली सुनवाई, परिणाम के बाद आप-कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

    बस का समय क्या रहेगा?

    अयोध्या जाने के लिए यह बस आईएसबीटी-17 चंडीगढ़ से दोपहर 1:30 बजे चलेगी और अयोध्‍या धाम अगले दिन की सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी। साथ ही वापस आने के लिए अयोध्‍या धाम से यह बस शाम 4:30 बजे चलेगी और सुबह 11:05 पर चंडीगढ़ आकर रुकेगी।

    खबरें और भी

    चंडीगढ़ से अयोध्या तक कितना होगा किराया?

    चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए CTU ने बस का किराया 1706 रुपए निर्धारित किया है। इस बस में आप 947 किलोमीटर का सफर 19 घंटों में पूरा कर रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

    कई तीर्थ स्थानों के दर्शन करवाता है CTU

    सीटीयू अयोध्या से पहले कई तीर्थ स्थानों के दर्शन करवाता है। इससे पहले चंडीगढ़ से सालासर, वृंदावन, ज्वाला जी, कटड़ा, हरिद्वार, चामुंडा देवी आदि के लिए बस सेवा जारी है।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election 2024: पंजाब-हरियाणा HC ने मेयर विवाद याचिका पर की सुनवाई, चंडीगढ़ प्रशासन को तीन सप्‍ताह का दिया समय