Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में शादी की रस्मों के बाद सामान चेक करते समय उड़े होश, लाखों के गहने गायब; रिश्तदारों और परिचितों पर शक

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 03:53 PM (IST)

    चंडीगढ़ के रामदरबार फेज-2 में शादी समारोह के दौरान एक घर से लाखों के सोने के गहने चोरी हो गए। परिवार रिश्तेदारों और परिचितों पर शक कर रहा है, जिसकी पु ...और पढ़ें

    अलमारी में रखे गहने न मिलने पर परिवार ने पुलिस को शिकायत दी।

    अलमारी में रखे गहने न मिलने पर परिवार ने पुलिस को शिकायत दी।

    HighLights

    1. रामदरबार फेज-2 में शादी समारोह के दौरान गहने चोरी।

    2. सोने का हार, कंगन, अंगूठियां गायब होने की शिकायत।

    3. कमरे पर ताला नहीं लगाया गया था, पुलिस जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रामदरबार फेज-2 में शादी समारोह के दौरान एक घर से सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य शादी की रस्मों के बाद सामान की जांच कर रहे थे। अलमारी में गहने न मिलने पर होश उड़ गए।

    फिलहाल परिवार अपने रिश्तेदारों और घर में आने-जाने वाले लोगों से जानकारी जुटा रहा है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दीपक ने बताया कि घर में शादी होने के कारण पिछले कई दिनों से रिश्तेदारों और मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था।

    परिवार को पता चला कि कमरे से एक सोने का हार, दो सोने के कंगन और चार से पांच सोने की अंगूठियां गायब हैं। कमरे पर ताला नहीं लगाया गया था और परिवार की जानकारी के अनुसार घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था।

    ऐसे में परिवार पहले अपने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ कर रहा है, ताकि गहनों के बारे में कोई जानकारी मिल सके। सूचना मिलने पर सेक्टर-31 थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई दलीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

    खबरें और भी