Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh News: AAP के चार नेताओं के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान व डॉ. आहलूवालिया का नाम भी शामिल

    By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 06:08 AM (IST)

    चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के चार नेताओं के खिलाफ तीन साल पुराने मामले में जिला अदालत में चार्जशीट दायर की है और इसमें ...और पढ़ें

    आप के चार नेताओं के खिलाफ अदालत में चार्जशीट की गई दायर (फाइल फोटो)
    आप के चार नेताओं के खिलाफ अदालत में चार्जशीट की गई दायर (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के चार नेताओं के खिलाफ तीन साल पुराने मामले में जिला अदालत में चार्जशीट दायर की है।

    इसमें पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, चंडीगढ़ के सह प्रभारी डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया, राजविंदर कौर गिल और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। इन नेताओं के खिलाफ पुलिस ने 12 मार्च 2021 को केस दर्ज किया था। अगली सुनवाई पांच मार्च को होगी।

    भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की

    आप ने करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज और महिलाओं से बदसुलूकी के विरोध में 12 मार्च 2021 को चंडीगढ़ में विरोध-प्रदर्शन किया था।

    अनमोल गगन मान के नेतृत्व में आप की महिला विंग की कई कार्यकर्ता और पार्टी के कई नेता सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने पंजाब भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की थी।

    झड़प में पुलिसकर्मी हुए घायल

    पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे, पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और पुलिस के साथ इनकी झड़प हुई थी। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

    एएसआई महाबीर सिंह की शिकायत पर इन नेताओं के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिस से झड़प और डीसी के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

    खबरें और भी